IPL 2020: एमएस धोनी की वापसी पर जश्न मनाने को तैयार फैन्स, कर रहे खास तैयारी
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की मैदान पर वापसी का सपना देखने वाले फैन्स के खुश होने का वक्त आ गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर लीड करने को तैयार कप्तान एमएस धोनी 1 मार्च से आईपीएल की तैयारी के लिये चेन्नई पहुंच रहे हैं। इस दौरान एम एस धोनी अपनी फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सीरियस प्रैक्टिस और वार्म अप मैच खेलते नजर आयेंगे। वहीं अपने फेवरेट कप्तान की मैदान पर वापसी का जश्न मनाने के लिये चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स ने भी खास तैयारी शुरु कर दी है।
और पढ़ें: IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी
एमएस धोनी के फैन्स उनकी वापसी को यादगार बनाना चाहते हैं इसके लिये उन्होंने खास तैयारियां शुरु कर दी है।एमएस धोनी आखिरी बार मैदान पर पिछले साल 10 जुलाई को क्रिकेट मैदान पर दिखे थे, जब भारतीय टीम को सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में धोनी के रन आउट से पूरे मैच का पासा पलट गया था। दिल तोड़ देने वाली इस हार के बाद से धोनी मैदान से, प्रैक्टिस से और यहां तक क्रिकेट से ही पूरी तरह दूर हैं।
और पढ़ें: विराट कोहली के नाम हुआ इक और खास मुकाम, प्रियंका चोपड़ा की बराबरी कर बने नंबर 1

धोनी के रिटायरमेंट पर जारी है सस्पेंस
मैदान से लगातार दूर बने हुए एमएस धोनी की रिटायरमेंट को लेकर लगातार नई नई अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इस बारे में न तो एमएस धोनी ने कुछ कहा है और न ही बीसीसीआई कुछ बताने को तैयार है। जब भी धोनी के भविष्य के बारे में सवाल उठता है तो हर कोई एक ही जवाब देता है कि इसका फैसला खुद धोनी ही कर सकते हैं।
हालांकि इस बीच एमएस धोनी ने खुद को आईपीएल में खेलने के लिए तैयार करना शुरु कर दिया है। वह इस आईपीएल अपना बेस्ट देना चाहेंगे ताकि टी20 विश्व कप के दौरान चयनकर्ता उन पर नजर बना सकें।
उन्होंने अपना रिटायरमेंट प्लान नहीं बनाया है और ना ही इस बारे में वह आधिकारिक तौर पर कुछ कहेंगे।

मैदान से दूर होने के बावजूद नहीं छोड़ी ट्रेनिंग
पिछले 7 महीनों के दौरान जब से धोनी मैदान से बाहर हैं तब से वह सिर्फ एक बार ही नेट पर प्रैक्टिस करते दिखे हैं। 16 जनवरी को रांची में झारखंड रणजी टीम के साथ धोनी ने अभ्यास किया था।
प्रैक्टिस के बाद झारखंड टीम के कोच ने कहा कि नेट्स पर धोनी ने जब बैटिंग की तो लगा ही नहीं के वो एक बार भी 'आउट ऑफ टच' हैं। हर गेंद उनके बल्ले के बीचों बीच लग रही थी।
पिछले साल नवंबर में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान धोनी से उनके कमबैक प्लान के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था,'जनवरी तक मत पूछो।'
वहीं धोनी के एक करीबी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार वह भले ही पिछले 7 महीनों में नेट्स पर नहीं दिखे हों लेकिन उन्होंने इंडोर ट्रेनिंग नहीं छोड़ी है। वह टेनिस खेलते रहे हैं और स्विमिंग भी करते रहे हैं। हमेशा की तरह पूरी तरह फिट हैं। धोनी ने इस दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा कि उनका वजन न बढ़े।

कुछ ऐसी है फैन्स की जश्न मनाने की तैयारी
एमएस धोनी आईपीएल की तैयारियों को लेकर 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच रहे हैं जहां एक मार्च से सीएसके का टीम कैंप शुरु हो रहा है। इसमें टीम के 24 में से 15-16 खिलाड़ी शामिल हो जाएंगे।
टीम के कुछ खिलाड़ी मार्च के दूसरे सप्ताह से कैंप में जुड़ेंगे। 29 मार्च से आईपीएल शुरू होने से पहले सीएसके के खिलाड़ियों के बीच आपस में 3-4 प्रैक्टिस मैच भी खेले जाएंगे।
इन मैचों के लिए फैंस को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एंट्री भी दी जाएगी। टीम सूत्रों के अनुसार मैदान पर धोनी की वापसी का स्वागत करने के लिए खास प्लान बनाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
