PSL से पहले शोएब मलिक का बड़ा ऐलान, बताया-कब लेंगे पाकिस्तान की टी20 क्रिकेट से संन्यास
नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए अपने टी20 करियर से विदाई का समय बताया। वनडे, टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके शोएब मलिक ने अपने टी20 करियर से संन्यास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह टी20 विश्व कप के दौरान इस बात पर फैसला करेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में करीब 1 साल बाद पाकिस्तान की टीम में वापसी करने वाले शोएब मलिक ने शुक्रवार को बात करते हुए कहा कि वह अक्टूबर में होने वाले टी20 विश्व कप के समय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर फैसला लेंगे।
और पढ़ें: पाकिस्तान जाकर टी20 खेलने से साउथ अफ्रीका ने किया इंकार, जानें क्या है मामला
उन्होंने कहा, 'विश्व कप में अभी समय है और अभी मेरा ध्यान पाकिस्तान सुपर लीग के साथ पाकिस्तान के आगामी मैचों पर है। जब हम विश्व कप के करीब पहुंचेंगे तब देखेंगे क्या करना है।'
शोएब मलिक की उम्र 38 साल है और फिलहाल वह क्रिकेट के सिर्फ एक ही प्रारूप टी20 में खेलते हैं। अपने करियर के दौरान शोएब मलिक ने 35 टेस्ट मैच और 287 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं और 113 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
शोएब मलिक पाकिस्तान सुपर लीग के अलावा दुनिया भर के विभिन्न टी20 लीग मैचों में सक्रिय है।
और पढ़ें: Valentines Day पर सचिन तेंदुलकर का खुलासा, पत्नी अंजलि नहीं बल्कि यह है लाइफ का पहला प्यार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा, 'विश्व कप के करीब मुझे अपनी फिटनेस और राष्ट्रीय टीम में जगह को देखना होगा। उसके बाद भी मैं संन्यास पर अंतिम फैसला लूंगा।'
गौरतलब है कि पाकिस्तान दौरे पर आई बांग्लादेश के खिलाफ शोएब मलिक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शोएब मलिक के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश को 2-0 से हराया। अब शोएब मलिक पाकिस्तान सुपर लीग में शिरकत करने को तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
