IND vs NZXI: फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद बुमराह-सैनी ने कराई वापसी, भारत को मिली राहत
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले सेडन पार्क में खेले जा रहे अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने गेंदबाजों के दम पर जबरदस्त वापसी की है। न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ हैमिल्टन में खेल जा रहे पहले 3 दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। मैच के पहले दिन पूरी भारतीय टीम 78.5 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट हो गई।
और पढ़ें: SA vs ENG: क्विंटन डिकॉक ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड, आखिरी 2 गेंद में हारी दक्षिण अफ्रीका
हालांकि मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड इलेवन की टीम को 235 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारत के लिये इस मैच में अच्छी बात यह रही कि वनडे सीरीज में विकेट का सूखा झेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाये।
और पढ़ें: पाकिस्तान जाकर टी20 खेलने से साउथ अफ्रीका ने किया इंकार, जानें क्या है मामला

जसप्रीत बुमराह को मिली राहत
टेस्ट सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह के लिये यह विकेट किसी संजीवनी का काम करेंगे और वह एक बार फिर से आत्म-विश्वास के साथ कीवी टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। वहीं भारतीय टीम की ओर से नवदीप सैनी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये।
नवदीप सैनी का यह प्रदर्शन उन्हें भारतीय टीम की गेंदबाजी में अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगा। उमेश यादव, मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट हासिल किये जबकि आर अश्विन के खाते में 1 विकेट रहा। रविंद्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी की लेकिन वह विकेट निकाल पाने में नाकाम रहे।

दूसरी पारी में संभले भारतीय बल्लेबाज
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी की गलती को नहीं दोहराया और पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत करते हुए महज 7 ओवर में पहले विकेट के लिये 59 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। इस दौरान मयंक अग्रवाल (23) ने 4 चौके और एक छक्का लगाया तो पृथ्वी शॉ (35) ने 5 चौके और एक छक्का लगाकर टीम की बढ़त को 87 रन कर दिया। भारत ने पहली पारी में 28 रनों की बढ़त हासिल की थी।

पहली पारी में फ्लॉप रहे भारतीय बल्लेबाज
इससे पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन किया और टीम के 8 बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शून्य पर आउट होकर वापस लौटे तो मयंक अग्रवाल महज 1 रन ही बना पाए। शुबमन गिल भी बिना खाता खोले वापस लौटे तो अजिंक्य रहाणे महज 18 रन ही बना पाए।
एक महीने बाद बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर ऋषभ पंत महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं एक और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा खाता भी नहीं खोल पाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
