21 साल बाद ऐसा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने केएल राहुल
नई दिल्ली: केएल राहुल ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में शतक ठोक दिया है। उन्होंने 113 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली और भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने से अहम रोल अदा किया।
इससे पहले राहुल ने श्रेयस अय्यर ने साथ भी 130 रनों की साझेदारी पूरी की थी। अय्यर ने आउट होने से पहले 63 रन बनाए। यह नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल का पहला वनडे शतक है और वह न्यूजीलैंड में इस नंबर या इससे नीचे पर आकर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

एक शतक से बनाए खास रिकॉर्ड
राहुल भारत के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। इससे पहले सुरेश रैना ने विश्व कप 2015 के दौरान ऑकलैंड में 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
राहुल ने बेनेट की गेंद पर आउट होने से पहले 9 चौके और 2 छक्के लगाए। इससे पहले किसी नंबर पांच भारतीय बल्लेबाज ने आखिरी बार 3 साल पहले शतक लगाया था। उस समय धोनी ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 134 रनों की पारी खेली थी।
IND vs NZ 3rd ODI: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 297 रनों का लक्ष्य

द्रविड़ ने 1999 में एशिया के बाहर लगाया था शतक
इतना ही नहीं, राहुल ने यह शतक एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर लगाया है। इससे पहले केवल राहुल द्रविड़ ने टॉन्टन में श्रीलंका के खिलाफ 1999 में एशिया के बाहर शतक लगाया था। अब 21 साल बाद राहुल ने यह कारनामा किया है।
IND vs NZ: अय्यर-राहुल की जोड़ी ने 13 साल बाद की धोनी-युवराज की बराबरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल की जोड़ी भारत के लिए एक खोज साबित हुई है। ये दोनों नंबर 4 और 5 पर जहां लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं साझेदारी में भी शानदार रहे हैं। अय्यर और राहुल के बीच की जुगलबंदी की तारीफ हर जगह हो रही है। अय्यर राहुल के अलावा तीसरे वनडे में मनीष पांडे ने भी 48 गेंदों पर 42 रनों की उम्दा पारी खेली।

अय्यर के साथ कमाल की जुगलबंदी
तीसरे वनडे में इस जोड़ी के आने से पहले भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर से सस्ते में पवेलियन लौट चुका था। मंयक अग्रवाल और कोहली दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सके। आपको बता दें भारत यह सीरीज पहले ही हार चुका है और यह सीरीज का अंतिम मुकाबला चल रहा है। यह विराट कोहली की कप्तानी मे पहली बार है जब भारत ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कोई ऐसा गेम खेला है जिससे पहले सीरीज का फैसला उनके खिलाफ पहले ही हो गया हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
