For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के भाई ने शेयर की विरुष्का की बेटी होने की खुशी में वेलकम पोस्ट

Virat-Anushka become parents: Virat's sister Bhawna Kohli Congratulated in this way |वनइंडिया हिंदी

Virat Kohli Anushka Sharma blessed with Baby Girl Brother Vikas Kohli Shared Welcome Post : नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार को अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए पैरेंटस बनने की जानकारी दी और बताया कि वो अब एक बेटी के पिता हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है।

हालांकि इस बीच फैन्स उनकी बेटी की पहली झलक देखने को बेकरार हैं और इंतजार कर रहे हैं जब भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ परिवार के नये सदस्य की तस्वीर फैन्स के साथ शेयर करेंगे।

इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) के भाई विकास कोहली ने एक वेलकम पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए विकास ने लिखा कि खुशियों भरी हुई है, क्योंकि घर में एक परी उतरी है।

और पढ़ें: विराट अनुष्का के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर लगी बधाइयों की झड़ी, जानें किसने क्या कहा

वहीं इससे पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने पिता बनने की जानकारी देते हुए बताया था कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनकी बेटी की हेल्थ पूरी तरह से अच्छी है और लोगों के प्यार और उनकी मंगलकामनाओं के लिये शुक्रिया। इसके साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने लोगों से उनकी प्राइवेसी को बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि यह उनके जीवन का नया अध्याय है जिसका अनुभव लेना चाहते हैं और उम्मीद है कि लोग उनकी प्राइवेस की अहमियत को समझेंगे।

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पैटरनिटी लीव के तहत वापस भारत आ गये थे। वहीं भारतीय टीम ने सिडनी में जारी तीसरे मैच में ऐतिहासिक ड्रॉ खेलकर फैन्स को खुश होने का एक और मौका दिया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी में पेनकिलर की भारी डोज लेकर खेले पंत-विहारी, दर्द से झुकना भी था मुश्किल

Story first published: Thursday, January 14, 2021, 14:01 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+