अनुष्का-विराट की इस सेल्फी ने फैंस को बनाया दीवाना

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम लगभग तीन महीने के लंबे दौरे पर इंग्लैंड में है। ऐसे में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी वनडे सीरीज के बाद भारत वापस लौट आए हैं। लेकिन जो खिलाड़ी टेस्ट मैचों के लिए अभी इंग्लैंड में रुके है, वो मुकाबले से पहले से लंबे ब्रेक में फैमिली के साथ अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कप्तान कोहली भी अपनी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का के साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। हाल ही में आई एक तस्वीर में विराट-अनुष्का के साथ टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी नजर आए थे। वहीं, अब विराट-अनुष्का की एक और सेल्फी उनके फैंस के बीच कौतूहल का विषय बनी है।

ये भी पढ़ें: संन्यास वापस लेकर टेस्ट मैच में खेल सकता है ये इंग्लिश बॉलर, विराट को किया था वनडे में परेशान

विराट-अनुष्का की सेल्फी

विराट-अनुष्का की सेल्फी

विराट-अनुष्का छुट्टियों के दौरान एक साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी दौरान विराट कोहली ने अनुष्का के साथ सेल्फी पोस्ट की जिसके बाद उनके फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कुछ ने 'क्यूट कपल' कहा तो किसी ने ब्यूटीफुल कपल'। फैंस को ये तस्वीर बहुत ज्यादा पसंद आई है। कोहली और अनुष्का की ये सेल्फी डिनर के वक्त की हैं। जबकि विराट कोहली के साथ वक्त बिताने के अलावा अनुष्का अपने दोस्तों से भी मिलीं।

अनुष्का अपने दोस्तों से भी मिलीं

अनुष्का अपने दोस्तों से भी मिलीं

इसके पहले शिखर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'गलियों में इन दो 'अनजानों' के साथ घूमते हुए।' इस फोटो में शिखर के अलावा विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी और बेटा जोरावर भी नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान कोहली टेस्ट मैचों से पहले मिले ब्रेक के दौरान काफी रिलैक्स दिखाई दे रहे हैं और अधिक से अधिक वक्त अनुष्का से साथ गुजार रहे हैं।

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 'ब्रेक'

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की जिसके बाद उसे वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से बर्मिंघम में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला अगले महीने 7 सितंबर से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया एसेक्स के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच 25 जुलाई से खेलेगी।

ये भी पढ़ें: भारतीय U-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 21 रनों से दी मात

Story first published: Saturday, July 21, 2018, 15:39 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+