For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के बाद RCB की भी कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, बचपन के कोच ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने 16 सितंबर को अपने सोशल मीडिया से टी20 विश्वकप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के फैसले का ऐलान कर खेल जगत को बुरी तरह से हिला दिया है। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा सा नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने वर्कलोड का हवाला देते हुए टी20 विश्वकप के बाद इस प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में अवगत कराया। विराट कोहली की कप्तानी में यह भारत का पहला और आखिरी टी20 विश्वकप होने वाला है जिसके चलते उनका यह ऐलान न सिर्फ भारतीय फैन्स बल्कि दुनिया भर के खेल प्रेमियों के लिये हैरान करने वाला रहा।

और पढ़ें: T20 World Cup के आगाज से पहले भारत खेलेगा 2 वार्म अप मैच, जानें कब होगा इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

विराट कोहली ने साफ किया कि वह अपने खेल का आनंद लेने और खोयी हुई फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिये थोड़ा सा स्पेस देना चाहते हैं और तीनों प्रारूप में कप्तानी करने के चलते बढ़ रहे वर्कलोड को कम करना चाहते हैं, इसी कारण वह इस प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा देना चाह रहे हैं। उनके इस फैसले पर जहां कई दिग्गजों ने हैरान जताई थी तो वहीं पर मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा था कि उन्हें लगा था कि कोहली वर्कलोड कम करने के लिये आरसीबी की कप्तानी छोड़ना चाहेंगे, हालांकि भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला हैरान करने वाला था।

और पढ़ें: मैदान पर फिर दिखेगा अख्तर बनाम सहवाग का मुकाबला, जल्द शुरू होगी लेजेंड लीग क्रिकेट

जल्द ही आरसीबी की कप्तानी को भी कह सकते हैं अलविदा

जल्द ही आरसीबी की कप्तानी को भी कह सकते हैं अलविदा

विराट कोहली का यह फैसला लगातार खेल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है और तमाम दिग्गज इस पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हिला देने वाला दावा करते हुए कहा है कि आईपीएल में भी विराट कोहली शायद आखिरी बार आरसीबी की कप्तानी करते नजर आने वाले हैं और अगले सीजन से वह सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आ सकते हैं।

इंडिया स्पोर्टस के साथ बात करते हुए कोच राजकुमार शर्मा ने कहा,'मुझे लगता है कि कोहली आईपीएल में भी जल्द ही आरसीबी की कप्तानी को भी अलविदा कह सकते हैं और इस फ्रैंचाइजी के लिये बतौर बल्लेबाज खेलना जारी रख सकते हैं। अगर वो यह फैसला करते हैं तो यह न सिर्फ उनके लिये बल्कि 2023 में खेले जाने वाले वनडे विश्वकप के लिहाज से भी आरामदायक फैसला होगा। वह भारत के लिये टेस्ट और वनडे प्रारूप में ज्यादा ध्यान लगा सकेंगे और उनका वर्कलोड भी कम होगा। ऐसे में अगर यह आईपीएल उनका बतौर कप्तान आखिरी टूर्नामेंट साबित हो तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिये।'

क्या आईसीसी खिताब न जीत पाने की वजह से लिया यह फैसला

क्या आईसीसी खिताब न जीत पाने की वजह से लिया यह फैसला

इस दौरान जब कोच राजकुमार शर्मा से विराट कोहली के फैसले को लेकर बात की गई और पूछा गया कि क्या उन्होंने यह फैसला आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक सफलता हासिल न कर पाने की वजह से लिया है तो उन्होंने कहा कि यह कारण तो इस दिग्गज के दिमाग में आया भी नहीं होगा क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान शानदार काम किया है।

उन्होंने कहा,'आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल न कर पाने की बात करें तो मुझे नहीं लगता कि यह कोहली के रिकॉर्ड के सामने कोई बड़ा टैग समझ आता है। वह भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं और मैं तीनों ही प्रारूप की बात कर रहा हूं। तो आप किसी कप्तान को सिर्फ इस बात पर जज नहीं कर सकते कि उसने कितने आईसीसी खिताब जीते हैं। उसके रिकॉर्ड दर्शातें हैं कि उसने बतौर कप्तान और खिलाड़ी के रूप में अपना रोल बखूबी रूप से निभाया है।'

टी20 प्रारूप के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं कोहली

टी20 प्रारूप के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं कोहली

गौरतलब है कि विराट कोहली ने अब तक के कप्तानी करियर में भारत के लिये 45 टी20 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से 27 मैचों में जीत हासिल कर 65 से ज्यादा का जीत प्रतिशत रखा है। वह असगर अफगान के बाद इस प्रारूप के सबसे सफल कप्तान हैं। ऐसे में जब कोहली ने अपने टी20 कप्तानी करियर को अलविदा करने का फैसला कर लिया है तो वह चाहेंगे कि इसका अंत शानदार तरीके से हो और टी20 विश्वकप का खिताब जीतने के लिये पूरी जान लगाते नजर आयेंगे।

आपको बता दें कि फिलहाल विराट कोहली यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे हैं, जहां पर उनकी टीम 20 सितंबर को अबुधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी।

Story first published: Saturday, September 18, 2021, 15:34 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+