विराट कोहली का बड़ा खुलासा, पिता बनने के बाद इन चीजों को कर देंगे घर से बाहर
नई दिल्ली। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय यूएई में टूर्नामेंट खेलने पहुंचे हैं। इस बीच वह अपनी टीम के साथ क्वारंटीन में वक्त गुजार रहे हैं। इस बीच गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके अपने फैन्स को खुशखबरी दी और बताया कि वह अगले साल जनवरी में पिता बनने वाले हैं। इसके साथ ही विराट कोहली ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं।
और पढ़ें: CPL 2020: 8 छक्के जड़कर इस खिलाड़ी ने बनाये ताबड़तोड़ 85 रन, दिलाई 36 रनों से जीत
उल्लेखनीय है कि कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी और इसके बाद से ही फैन्स उनसे इस खुशखबरी के इंतजार में थे। इस बीच विराट कोहली का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह पिता बनने के बाद किस तरह का त्याग करने वाले हैं। यह इंटरव्यू 2 साल पुराना है जिसमें कोहली ने बताया है कि वह पिता बनने के बाद अपने घर में सारी ट्रॉफी, इनाम और अचीवमेंट्स पैक करके रख देंगे।
और पढ़ें: Video: सीपीएल में हुई तीखी बहस तो आसिफ ने मारा बल्ला, बाल-बाल बचे कीमो पॉल

घर में नहीं रखेंगे अपनी कोई ट्रॉफी
विराट कोहली ने साल 2018 में ईएसपीएन को दिये इस इंटरव्यू मे बताया है कि वह अपने पिता बनने के बारे में बताया कि वह नहीं जानते कि पिता कब बनेंगे लेकिन वह यह जरूर जानते हैं कि पिता बनने के बाद क्या करेंगे।
उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि हमेशा सब कुछ ऐसा नहीं रहेगा। मेरी भी अपनी ज़िंदगी है, अपना परिवार है। मेरे बच्चे होंगे और उन्हें मेरे साथ समय बिताने का पूरा हक होगा। एक बात जो मेरे दिमाग में बहुत साफ है कि जब मेरे बच्चें होंगे तो मेरे करियर से जुड़ी चीजें घर पर नहीं होंगी। मैं अपनी सारी ट्रॉफियां, मेरे सारे अचीवमेंट्स पैक करके रख दूंगा। मैं चाहता हूं कि जब मेरे बच्चे बड़े हो रहे हों तो उन्हें सेलिब्रिटी के घर का एहसास ना हो।'

लंबे समय से आ रही थीं अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबरें
उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबरें वायरल हो रही थी। उन्हें मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ऐसी खबरें थी कि अनुष्का गर्भवती हैं।
हालांकि इस बार खुद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस बात का ऐलान कर दिया कि अगले साल जनवरी में वह पिता बनने वाले हैं।हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस विराट से भी सवाल कर रहे थे कि वो कब खुशखबरी देने वाले हैं।

फिलहाल यूएई में है विराट कोहली
गौरतलब है कि विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में अपने घर में रह रहे थे। अनुष्का पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर है। वह बतौर प्रोड्यूसर वेबसीरीज रिलीज कर चुकी हैं लेकिन खुद जीरो फिल्म के बाद बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं।
आपको बता दें कि विराट कोहली फिलहाल आईपीएल खेलने यूएई पहुंच चुके हैं। वह अपनी टीम के साथ सफर करके नहीं पहुंचे बल्कि मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में दुबई पहुंचे थे। 19 सितंबर से आईपीएल की शुरुआत होने वाली है। खिलाड़ी फिलहाल सेल्फ आइसोलेशन में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
