Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाले वीरू को किसने किया क्लीन बोल्ड?

नई दिल्ली। आज विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का जन्मदिन है। अच्छे-अच्छों बॉलरों के परखच्चे उड़ाने वाले वीरू असल जिंदगी में पत्नी आरती की आंखों से ही क्लीन बोल्ड हुए है।

वैसे तो वीरू काफी मजाकिया और हाजिर जवाब है लेकिन आरती से अपनी दिल की बात कहने में उन्हें काफी वक्त लग गया था। आपको जानकर हैरत होगी कि मिस्टर सहवाग और मिसेज सहवाग दोनों ही बचपन के साथी हैं, हालांकि दोस्ती से शादी तक पहुंचने में इन दोनों ने पूरे 17 साल का वक्त लिया है।

इस खूबसूरत लवस्टोरी की शुरूआत 2002 में हुई क्योंकि बचपन के दोस्त होने के बावजूद दोनों में किसी ने एक-दूसरे को आईलवयू नहीं कहा था। लेकिन एक दिन हिम्मत करके वीरू ने मजाकिया लहजे में आरती को प्रपोज किया और आरती ने बिना देर किए तुरंत हां बोल दिया। इस बारे में वीरू ने खुद मीडिया को बताया था।

लेकिन 14 साल की दोस्ती और तीन साल प्रेम करने के बाद आरती और वीरू ने शादी की। दोनों की शादी अप्रैल, 2004 में हुई। अब इनके दो बेटे, आर्यवीर (2007) और वेदांत (2010) हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+