Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL की संभावित तारीख देखकर जानें क्यों छूट रहे फ्रेंचाइजियों के पसीने

नई दिल्ली। आईपीएल में अगले सीजन के लिये खिलाड़ियों की नीलामी के साथ 13वें सीजन का आगाज हो चुका है। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर कुछ तारीखें सामने रखी हैं जिसे देखकर फ्रैचाइजी टीमों के पसीने छूट गये हैं। दरअसल बीसीसीआई आईपीएल के अगले सत्र की शुरुआत 28 मार्च से करना चाहती है। ठीक इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी-20 और इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज जारी रहेगी।

इसे देखते हुए फ्रैंचाइजियों का मानना है कि अगर इस वक्त आईपीएल को शुरु किया जाता है तो विदेशी खिलाड़ियों को इसमें भाग लेने में समस्या आ सकती है।

इसी मुद्दे पर एक फ्रैंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने कहा कि तारीखों को लेकर बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिये हमारी उम्मीदें भी गवर्निंग काउंसिल से कायम है। हम चाहेंगे कि काउंसिल इस बार अपने पुराने प्रारूप पर ही टूर्नामेंट कराये जिसमें डबल हेडर होते थे और लीग एक अप्रैल के पास से शुरू होती थी।

और पढ़ें: IPL 2020: युवराज सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने एरॉन फिंच

अधिकारी ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सीरीज का अंतिम टी-20 मैच 29 मार्च को खत्म होगा जबकि इंग्लैंड और श्रीलंका के दूसरे टेस्ट का आखिरी दिन 31 मार्च है। इस स्थिति में आप सीजन की शुरुआत अपने बड़े खिलाड़ियों के बिना करोगे और यह अच्छी बात नहीं होगी। अगर हम एक अप्रैल से शुरू करते हैं तो चीजें बेहतर हो सकती हैं। उम्मीद है, आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल हम जो कह रहे हैं उस पर ध्यान देगी।'

वहीं एक अन्य फ्रेंचाइजी अधिकारी के अनुसार नीलामी की शाम को टीमों ने काउंसिल की बैठक के दौरान इस मुद्दे को बोर्ड के सामने उठाया है।

और पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने NCA में फिटनेस टेस्ट देने से किया इंकार, सौरव गांगुली ने कहा द्रविड़ से करूंगा बात

अधिकारी ने कहा, 'देखिए, हम सिर्फ अपील कर सकते हैं। आईपीएल के ऑफिशियल कैलेंडर के जारी होने में अभी भी कुछ हफ्तों का समय बाकी है। हम उम्मीद कर सकते हैं। यह ऐसी स्थिति है जो फ्रैंचाइजियों के पक्ष में नहीं जा रही है और इस मुद्दे पर चार से पांच टीमों के बीच चर्चा भी की गई थी। कोई भी बैकफुट पर शुरुआत नहीं करना चाहता।'

एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'पिछले साल, हमारे खिलाड़ी अंत में चले गए थे और इस बार हम अपने शीर्ष-4 खिलाड़ियों के बिना सीजन की शुरुआत कर सकते हैं। इस पर आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि हम अच्छी शुरुआत करना पसंद करेंगे और सीजन की शुरुआत में अच्छी लय हासिल करना चाहेंगे।'

और पढ़ें: IPL 2020: करोड़ों में बिके इन खिलाड़ियों को शायद ही मिले खेलने का मौका, जानें क्या है कारण

आईपीएल के आने वाले सीजन की तारिखों पर फैसला गर्वनिंग काउंसिल को ही लेना है कि वह मार्च 28 से लीग की शुरुआत करना चाहती है या एक अप्रैल से।

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 10:28 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+