WI vs IRE: सांस रोक देने वाले मैच में आयरलैंड ने हासिल की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई बढ़त
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये कैरिबियाई दौरे पर पहुंची आयरलैंड की टीम ने सीरीज के पहले मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए आखिरी ओवर में 4 रन की रोमांचक जीत दर्ज की। इस नाखून चबा लेने वाले मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
और पढ़ें: विराट कोहली ने बताया अपने करियर का सबसे पसंदीदा पल, जब दिमाग हो गया था सुन्न
आयरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 95 रन बनाये। हालांकि वह शतक बनाने से चूक गये, फिर भी उनकी इस पारी की मदद से आयरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाये और जीतने के लिये 209 रनों का लक्ष्य रखा।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत की शर्मनाक हार पर सोशल मीडिया को याद आये एमएस धोनी, राहुल की लगाई क्लास

ताबड़तोड़ शुरुआत के बावजूद हारी वेस्टइंडीज
आयरलैंड की ओर से दिये गये इस लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम एक वक्त पर आसानी से पार करती दिखाई दे रही थी, जब उसने 10 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि बीच में अच्छी गेंदबाजी की बदौलत मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा जहां बेहद रोमांचक मुकाबले में आयरलैंड ने जीत हासिल की।

जोशुआ लिटिल ने दिलाई जीत, आखिरी गेंद पर हुआ फैसला
वेस्टइंडीज के खिलाफ आयरलैंड की यह दूसरी अंतर्राष्ट्रीय टी20 जीत है। मैच का निर्णय आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जा कर हुआ। आयरलैंड के लिये जोशुआ लिटिल 20वां ओवर लेकर पहुंचे। कैरिबियाई टीम को इस ओवर में जीत के लिये 13 रन की दरकार थी। जोशुआ लिटिल ने पहली ही गेंद पर रदरफोर्ड को डॉकरेल के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज का छठा विकेट गिराया।
वहीं अगली गेंद पर ड्वेन ब्रावो ने मिड-विकेट की दिशा में उठाकर छक्का लगा दिया। वेस्टइंडीज को अब अगली 4 गेंद में 7 रन की दरकार थी। ब्रावो ने अगली गेंद पर फिर से 2 रन ले लिये। और रनों के अंतर को कम कर 5 कर दिया। जोशुआ ने चौथी गेंद खाली निकाली और पांचवी गेंद पर ब्रावो को डिलेनी के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को 7वां झटका दिया।
वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर जीत के लिये 5 रन की दरकार थी लेकिन सामने बल्लेबाजी कर रहे हेडन वॉल्श जूनियर सिर्फ बल्ला घुमाकर रह गये।

4 रन से जीती आयरलैंड, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
आयरलैंड ने इस मैच को 4 रन से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज ने इससे पहले वनडे सीरीज में आयरलैंड को 3-0 से मात दी थी।
वेस्टइंडीज के लिये एविन लुईस ने मात्र 29 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली। लुईस की यह पारी और कप्तान किरोन पोलार्ड ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रनों की जबरदस्त पारी खेली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
