सिर्फ धोनी ही नही इन दिग्गज खिलाड़ियों से भी छिना है BCCI Contract, जानें क्या होता है यह करार
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से गुरुवार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी करने के बाद से लगातार विवाद बना हुआ है। इस विवाद का मुख्य कारण है बीसीसीआई की ओर से जारी की गई इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम न होना, उन्हें किसी भी कैटिगरी में शामिल नहीं किया गया। जिसके चलते फैन्स ने बीसीसीआई को लगातार घेरना शुरु कर दिया। लेकिन सिर्फ एमएस धोनी ही इकलौते दिग्गज खिलाड़ी नहीं है जिसे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है, बल्कि कुछ और दिग्गज खिलाड़ी भी हैं जिन्हें इससे बाहर रखा गया है।
और पढ़ें: BCCI contracts: सालाना करार से बाहर होते ही मैदान पर वापस पहुंचे एमएस धोनी
वहीं आइये यह भी जानने की कोशिश कर हैं की आखिर सेंट्रल कॉंट्रैक्ट लिस्ट क्या होती है और इसमें बोर्ड किस आधार पर नाम तैयार करता है।
और पढ़ें: IND vs AUS: भारत की शर्मनाक हार पर सोशल मीडिया को याद आये एमएस धोनी, राहुल की लगाई क्लास

BCCI लिस्ट में ऐसे तय करता है नाम
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के तहत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड किसी भी क्रिकेटर के साथ एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट करता है। जो भी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल होता है, उसे बोर्ड की योजनाओं में भी रखा जाता है जैसे टीम चयन और किसी दौरे के लिए खिलाड़ियों को चुनना। बोर्ड यह भी देखता है कि कोई खिलाड़ी टीम में कितने समय के लिए खेल रहा है।
यदि कोई खिलाड़ी किसी एक फॉर्मेट में ही खेलता है तो भी उसे ग्रेड में रखा जा सकता है। जैसे चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन भारत की टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी बन चुके हैं, इन दोनों को ही A ग्रेड में शामिल किया गया है।

4 ग्रेड में दिया जाता है BCCI का कॉन्ट्रैक्ट, इन कारणों से धोनी को किया गया बाहर
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिये बीसीसीआई खिलाड़ियों के साथ 4 ग्रेड के तहत करार करता है। इसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C होती हैं। जो भी क्रिकेटर ग्रेड A+ में शामिल किये जाते हैं, उन्हें बोर्ड की तरफ से सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसी तरह ग्रेड A में 5 करोड़, ग्रेड B में 3 करोड़ और ग्रेड C में 1 करोड़ रुपये सालाना उस खिलाड़ी को सैलरी दी जाती है। यह पुरुष क्रिकेट टीम के लिये है। महिला टीम का सैलरी स्लैब इससे अलग होता है।
धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बाहर रखने के दो कारण हो सकते हैं। पहला यह कि वह जुलाई के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं और दूसरा उनकी भावी योजनाओं के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं लग रही है।

धोनी के अलावा बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए हैं यह 2 दिग्गज खिलाड़ी
बीसीसीआई के सालाना करार से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में इकलौते एम एस धोनी ही नहीं है। उनके अलावा 2 और खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से रिलीज किया है। बीसीसीआई ने अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक भी इस लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं।
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, नवदीप सैनी को ग्रेड सी में जबकि मयंक अग्रवाल को ग्रेड बी में जगह दी गई है।

A+ ग्रेड में शामिल हैं विराट, बुमराह और रोहित
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली, ओपनर रोहित शर्मा और पेसर जसप्रीत बुमराह, चूंकि तीनों फॉर्मेट का हिस्सा रहते हैं और इसलिए उन्हें ग्रेड A+ में रखा गया है। यह लिस्ट भले ही जनवरी-2020 में जारी की गई है लेकिन इसे अक्टूबर 2019 से माना जाएगा और यह सितंबर 2020 तक मान्य रहेगी।

जानें कौन किस ग्रेड का हिस्सा
बता दें कि रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, अंजिक्य रहाणे, शिखर धवन, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को ग्रेड A में, ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल को ग्रेड B में रखा गया है। केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड C में रखा गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
