For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वसीम अकरम ने दी पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बदलने की सलाह, कहा- बाबर आजम को मिले कमान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के बीच इन दिनों पाकिस्तान क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने पीसीबी से खास मांग करते हुए टेस्ट प्रारूप में बाबर आजम को टेस्ट प्रारूप की कप्तानी सौंपने की मांग की है। मौजूदा समय में बाबर आजम के पास पाकिस्तान की सीमित ओवर्स प्रारूप (वनडे और टी20) की कप्तानी है और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में टीम का नेतृत्व करते हुए जीत दिलाने का काम कर रहे हैं।

वसीम अकरम ने बाबर आजम को टेस्ट टीम की कमान सौंपने की मांग करते हुये कहा कि यह सही समय है जब इस खिलाड़ी को टीम की कमान सौंप दी जाये। वसीम अकरम का मानना है कि बाबर आजम पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भविष्य हैं और उनको करियर में अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

और पढ़ें: IPL 2020: प्लेऑफ में निशाने पर लगा दिल्ली का तीर, पावरप्ले में हैदराबाद को किया ढेर

अपने यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज पर बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा,' अगर एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाते से आप मुझसे पूछेंगे तो हां मैं टेस्ट प्रारूप में बाबर आजम की कप्तानी को सपोर्ट करता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि वह हमारा भविष्य हैं और लंबे समय तक खेल सकते हैं। पीसीबी अगर वसीम अकरम को कप्तानी सौंपती है तो यह उनके पास लंबे समय के लिये होना चाहिये।'

वसीम अकरम ने बाबर आजम को कप्तान बनाने की मांग करते हुए कहा कि एक कप्तान होने से यह कन्फ्यूजन नहीं रहती कि ड्रसिंग रूम में जिम्मेदारी किसके पास है। मैं बाबर को इसलिये कप्तान बनता देखना चाहता हूं क्योंकि मैं उन दिनों की वापसी नहीं चाहता जब मैं खेलता था और ड्रेसिंग रूम में 4 या 5 कप्तान होते थे।

वसीम अकरम ने बाबर आजम की तारीफ करते हुए कहा कि वह पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में बेस्ट खिलाड़ी है और यही वजह है कि लोग उसे टेस्ट में कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,' टेस्ट में बाबर को कप्तान बनाने से उनकी बल्लेबाजी प्रभावित होगी ऐसी बातों पर यकीन नहीं किया जाना चाहिये क्योंकि वह शानदार बल्लेबाज हैं और रन बनाना उनका काम है।'

और पढ़ें: IPL Qualifier 2: धवन-स्टॉयनिस ने दिल्ली को दी दमदार शुरुआत, SRH के सामने रखा 190 का टारगेट

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिये शानदार खेल दिखाते हुए यादगार जीत दिलाने का काम किया है जिसके चलते उन्हें इस समय दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है।

आपको बता दें कि मौजूदा समय में पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी अहजर अली के पास है, लेकिन खबरों के अनुसार, उनको जल्द ही कप्तानी से हटाया जा सकता है। नए टेस्ट कप्तान की रेस में बाबर आजम का नाम सबसे आगे है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम पर भी चर्चा है।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 23:06 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+