IND vs SA, 1st Test: आर अश्विन ने तोड़ा कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में की मुरलीधरन की बराबरी
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पहले टेस्ट मैच के 5वें दिन भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आर अश्विन ने श्रीलंकाई स्पिनर और टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बादशाह मुथैया मुरली धरन के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आर अश्विन नें मुरलीधरन के सबसे तेज 350 विकेट चटकाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पहले टेस्ट के पांचवे दिन आर अश्विन ने डे ब्रून जो कि 10 रन बनाकर खेल रहे थे को बोल्ड कर यह कारनामा किया।
इतना ही नहीं आर अश्विन सबसे तेज 350 टेस्ट विकेट लेने पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। आर अश्विन ने महज 66 टेस्ट मैच में यह कारनामा किया है। इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भी 66 मैचों में 350 विकेट झटकने का कारनामा किया था।
और पढ़ें: IND vs SA: खुद अपना ही मीम शेयर कर चहल ने क्विंटन डिकॉक को किया ट्रोल, देखें फोटो
वहीं भारत के लिये इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम था जिन्होंने 77 टेस्ट मैचों में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ था। आर अश्विन अब तक इस मैच में 8 विकेट ले चुके हैं।
भारतीय टीम के लिए आर अश्विन ने पहली पारी में 7 विकेट झटके और टेस्ट करियर में 27वीं बार 5 विकेट झटकने का कारनामा किया। वह अनिल कुंबले के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने।
और पढ़ें: PAK vs SL: करियर के दूसरे मैच में हसनैन ने ली हैट्रिक,बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड
इस मैच में जीत के लिए भारत को 7 विकेट की दरकार है जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 30 रन बनाकर खेल रही है। एडिन मकरम और कप्तान डुप्लेसिस मैदान पर टिके हुए हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 365 रनों की दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
