नई दिल्ली। बांग्लादेश से भारत को 23 तारीख को टी20 मुकाबला खेलना है लेकिन इससे पहले ही बांग्लादेश के दो बॉलरों तस्कीन अहमद और अराफात सनी को आईसीसी ने गलत ढंग से बॉलिंग करने के आरोप में बैन कर दिया है।
जिसके बाद बांग्लादेशी फैंस का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है, उन्होंने इस बात के लिए आईसीसी को धिक्कारा है और उसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। ताज्जुब ये है कि बांग्लादेशी लोगों का कहना है कि अगर तस्कीन अहमद और अराफात सनी गलत है तो इंडियन बॉलर जसप्रीत बुमराह भी सही नहीं है और उन्हें भी बैन कर देना चाहिए।
बांग्लादेशियों का आरोप है कि बीसीसीआई इसी घटना का बदला लेने के लिए आईसीसी के जरिए बांग्लादेश को टारगेट कर रही है और आईसीसी ने बीसीसीआई के ही कहने पर दोनों खिलाड़ियों को बैन किया है जो कि सरासर गलत है।