मुंबई| टी20 विश्वकप में आज भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कसकर तैयार है क्योंकि दोनों को पता है कि एक गलती आज उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।
इस मैच से ठीक पहले वेस्टइंडीज के कैप्टन डैरेन सैमी ने बड़ा बयान देकर टीम इंडिया को डराने की कोशिश की है, सैमी ने कहा कि मुझे लगता है टीम इंडिया को कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि उसने अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन हम भी जीतकर आये हैं। इसलिए आज का मुकाबला बराबरी का होगा।
आज का मुकाबला बराबरी का
रही बात विराट कोहली की तो वाकई में वो इस समय शानदार फॉर्म में हैं लेकिन विराट से कोई कुछ छीनने नहीं जा रहा है। वह एक शानदार खिलाड़ी है। हम उन्हीं बातों पर फोकस करते हैं जो ड्रेसिंग रूम में कर सकते थे।
जैसा कि हमने अभी तक प्रतियोगिता में किया है और विजयी रहे हैं। जब हमने नहीं किया तो मैच हार गए हैं। अगर हमने अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू किया तो हम मैच जीत सकते हैं। वैसे क्या आपने क्रिस गेल का नाम सुना है..उनके पास कोहली हैं तो हमारे पास गेल है..माइंड इट.।
करोड़ों भारतीय फैंस पर भारी होंगे इंडीज के 15 खिलाड़ी
सैमी की इस बात ने सीधा इशारा किया कि भारत-वेस्टइंडीज के इस मुकाबले में सीधी टक्कर विराट कोहली और क्रिस गेल के बीच है। हालांकि सैमी ने कहा कि करोड़ों भारतीय फैंस के सामने भी वेस्टइंडीज के 15 खिलाड़ी टीम इंडिया को हरा सकते हैं।
यह साल वेस्टइंडीज के लिए भाग्यशाली होगा
आंकड़ों की बात करते हुए सैमी ने कहा कि वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम ने पहले विश्व कप अपने नाम किया। अब पुरुष और महिला टीम भी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अगर दोनों टीमें मुकाबला जीत जाती हैं तो हमारे पास तीन खिताब होंगे और यह साल वेस्टइंडीज के लिए भाग्यशाली होगा।