For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान सीरीज के लिये वेस्टइंडीज ने किया टीम को ऐलान, ब्रावो-गैब्रियल को किया बाहर

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच पहली बार खेले जानी वाली द्वीपक्षीय सीरीज के लिये कैरिबियाई क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है। इन दोनों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है जिसमें एक टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जायेगी। अफगानिस्तान की टीम भारत में इन मैचों की मेजबानी करेगा। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, सलामी बल्लेबाज डैरेन ब्रावो को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा चोटिल तेज गेंदबाज शेनन गेब्रियल की जगह अल्जारी जोसेफ को टीम में बुलाया गया है। उंगली की चोट से जूझने वाले शाई होप को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है।

इसके अलावा वनडे और टी-20 टीमों में दो नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें बल्लेबाज ब्रैंडन किंग और लेग स्पिनर हेडन वॉल्श जूनियर शामिल हैं, जिन्हें वनडे और टी-20 टीमों में जगह दी गई है। इन दोनों खिलाडियों को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपपीएल) में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

और पढ़ें: 7 भारतीय खिलाड़ी जो Tokyo Olympic 2020 में लहरा सकते हैं तिरंगा, भारत के लिए जीत सकते हैं गोल्ड

गौरतलब है कि ब्रावो ने भारत के खिलाफ चार पारियों में केवल 47 रन बनाए थे। ब्रावो के अलावा भारत के खिलाफ दूसरे मैच से टेस्ट में पदार्पण करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जेहमर हेमिल्टन को भी अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम से बाहर रखा गया है।

जोसेफ के अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर जोमेल वारिकन और सलामी बल्लेबाज सुनील एम्ब्रिस को भी चयनकतार्ओं ने टीम में चुना है। वेस्टइंडीज की टीम पांच नवंबर से एक दिसंबर तक देहरादून में अफगानिस्तान के साथ तीन टी-20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट मैच 27 नवंबर से शुरू होगा।

टीम:
टेस्ट टीम- जेसन होल्डर (कप्तान), शाई होप, जॉन कैंपबेल, क्रैग ब्रैथवेट, शिमरोन हेटमेयर, शामर ब्रूक्स, रोस्टन चेज, शेन डाउरिक, सुनील एम्ब्रिस, जोमेल वारिकन, रहकीम कॉर्नवाल, केमार रोच, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ।

और पढ़ें: 17 साल के यशस्वी की डबल सेंचुरी ने किया डबल धमाल, 19 साल बाद बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी-20 टीम- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, एविन लुइस, शिमरोन हेटमेयर, शरफेन रदरफोर्ड, ब्रैंडन किंग, फेबियन एलन, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श जूनियर, लेंडल सिमंस, खेरी पियरे, शेल्डन कॉट्रेल, दिनेश रामदीन, केसरिक विलियम्स और अल्जारी जोसेफ।

वनडे टीम- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाई होप, एविन लुइस, शिमरोन हेटमेयर, सुनील एम्ब्रिस, निकोलस पूरन, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श जूनियर, खेरी पियरे, शेल्डन कॉट्रेल, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ और रोमारियो शेफर्ड।

Story first published: Wednesday, October 16, 2019, 17:19 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+