For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद वेस्टइंडीज पर पड़ी दोहरी मार, ICC ने लगाया भारी जुर्माना

West Indies
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां पर रिजर्व डे के चलते मैच का छठा और आखिरी दिन भी जारी है। बारिश के चलते इस मैच का पहला और चौथा दिन पूरी तरह से खराब हो गया था लेकिन इसके बावजूद मैच में अभी भी रोमांच बना हुआ है। जहां एक ओर टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है तो वहीं पर इसी टेस्ट साइकल के तहत साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच भी दो मैचों की सीरीज खेली गई जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर क्लीन स्वीप करने का काम किया।

साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज को आसानी से जीतने का काम किया और दूसरे टेस्ट मैच को चौथे दिन आसान से जीतने का काम किया। 324 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 165 रनों पर सिमट गई और हार का सामना किया। जहां एक ओर वेस्टइंडीज की टीम को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं आईसीसी की ओर से स्लो ओवर रेट के तहत मैच फीस का 60 फीसदी जुर्माना भी झेलना पड़ा।

और पढ़ें: काइल जैमिसन के सामने फुस्स हुए विराट कोहली, लगातार दूसरी पारी में बने शिकार

इतना ही नहीं वेस्टइंडीज की टीम पर जुर्माने के साथ आईसीसी के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप प्वाइंटस में से 6 अंकों की कटौती भी कर दी गई। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के आर्टिकल 16.11.2 के तहत स्लो ओवर रेट के चलते टीम नियत समय में जितने ओवर शॉर्ट रहती है उसमें प्रति ओवर 2 अंक का जुर्माना लगता है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित समय से 3 ओवर पीछे रह गये थे जिसके चलते 20 प्रतिशत प्रति ओवर के हिसाब से मैच फीस की भी कटौती की गई। हालांकि आईसीसी की ओर से जब टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक काटने की घोषणा की गई तो फैन्स हैरान रह गये कि जब फाइनल मैच खेला जा रहा है तो यह कैसे किया जा सकता है। लेकिन क्योंकि यह सीरीज 2019-21 साइकल के तहत खेली जा रही थी तो इसी कारण से यह किया जा सकता है।

और पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा ने मारी लंबी छलांग, बने नंबर 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी

आपको बता दें फैन्स ने इस सीरीज के पुराने साइकल में कराने को लेकर सवाल उठाया है और कहा कि जब किसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला जा रहा है तो वहां पर कोई सीरीज उस टूर्नामेंट के तहत क्यों खेली जा रही है। हालांकि वेस्टइंडीज की टीम पर इससे अंकतालिका में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 17:16 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+