ICC टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा ने मारी लंबी छलांग, बने नंबर 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर मैच का आखिरी और छठा दिन खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों की पारी खेली तो वहीं पर कीवी टीम ने जवाब में 249 रनों की पारी खेली। साउथैम्पटन पर खेला जा रहा यह ऐतिहासिक फाइनल मैच बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित नजर आया है जिसके चलते मैच में कम से कम ढाई दिनों का खेल खराब हुआ है, इसी के चलते आईसीसी ने रिजर्व डे का इस्तेमाल किया है। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के लिये आईसीसी ने खुशखबरी दी है।
आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा आईसीसी के नये नंबर 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी बन गये हैं। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस फाइनल मैच में मंगलवार को टिम साउथी का विकेट हासिल करने के बाद यह रैंकिंग हासिल की जिनके पास 386 रेटिंग प्वाइंट हैं। जडेजा ने जेसन होल्डर को नीचे धकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया है, वहीं पर जेसन होल्डर भी ज्यादा पीछे नहीं हैं और 384 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।
और पढ़ें: 33 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ यह कारनामा, टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिये रचा इतिहास
इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स 377 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज हैं जबकि भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन स्पिन 352 रेटिंग प्वाइंट के साथ चौथे पायदान पर काबिज हैं। रविचंद्रन अश्विन ने भी इस ऐतिहासिक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है और पहले बल्लेबाजी में 22 रनों का योगदान दिया तो वहीं पर गेंदबाजी में भी 2 अहम विकेट हासिल करने का काम किया।
गौरतलब है कि शाकिब अल हसन इस टेस्ट रैंकिंग में 338 रेटिंग प्वाइंट के साथ पांचवे पायदान पर काबिज है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस समय ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज हैं और फाइनल जीतकर पहले नंबर पर काबिज हो सकती है।
और पढ़ें: कीवी गेंदबाजों की तुलना में क्यों फीकी रही बुमराह-ईशांत-शमी की जोड़ी, साइमन डल ने किया खुलासा
आपको बता दें कि आईसीसी की बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे पायदान पर काबिज हैं जबकि ऋषभ पंत छठे और रोहित शर्मा बराबर रेटिंग प्वाइंट के साथ 7वें पायदान पर काबिज हैं। गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 850 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
