For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काइल जैमिसन के सामने फुस्स हुए विराट कोहली, लगातार दूसरी पारी में बने शिकार

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर मैच के 2 दिन बारिश से पूरी तरह से धुल जाने के बाद आईसीसी ने रिजर्व डे को आखिरी दिन के तौर पर इस्तेमाल करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाने का काम किया है तो वहीं पर कीवी टीम ने जवाब में 249 रन बनाते हुए 32 रनों की बढ़त हासिल की। पांचवे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 64 रन बनाने का काम किया है। ऐसे में जब छठे दिन का खेल शुरू हुआ तो दोनों टीमें लगभग बराबरी पर थी लेकिन कीवी टीम के लिये काइल जैमिसन एक बार फिर हीरो बनकर उभरे और पहले घंटे में कीवी टीम को मैच में काफी आगे करने का काम किया।

भारतीय टीम के लिये बल्लेबाजी में रीढ़ की हड्डी माने जाने वाली कप्तान विराट कोहली (13) और चेतेश्वर पुजारा (15) की जोड़ी को काइल जैमिसन ने वापस पवेलियन भेजने का काम किया। काइल जैमिसन ने छठे दिन के पहले विकेट के रूप में विराट कोहली को विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजने का काम किया। विराट कोहली लगातार दूसरी पारी में जैमिसन का शिकार बने और करियर में तीसरी बार उनकी गेंदबाजी पर आउट हुए।

और पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा ने मारी लंबी छलांग, बने नंबर 1 ऑलराउंडर खिलाड़ी

काइल जैमिसन ने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड दौरे पर क्राइस्टचर्च टेस्ट के दौरान डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक 2 टेस्ट मैचों में तीन बार आउट करने का काम किया है। जैमिसन के खिलाफ विराट कोहली के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 84 गेंदों का सामना किया है और सिर्फ 30 रन बनाने का काम किया है। जैमिसन के खिलाफ विराट कोहली का औसत महज 10 रन का ही है।

वहीं काइल जैमिसन ने कोहली के बाद चेतेश्वर पुजारा को भी वापस पवेलियन भेजने का काम किया और उन्हें रोस टेलर के हाथों कैच कराकर आउट किया। काइल जैमिसन ने इसके बाद ऋषभ पंत को भी 4 रन के स्कोर पर अपने जाल में फंसा लेने का काम कर लिया था लेकिन टिम साउथी ने उनका कैच छोड़ दिया जिसके चलते जैमिसन को तीसरी सफलता नहीं मिल सकी।

और पढ़ें: 33 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ यह कारनामा, टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिये रचा इतिहास

गौरतलब है कि टिम साउथी ने पहली पारी में रविंद्र जडेजा का कैच भी छोड़ने का काम किया था। आपको बता दें कि चौथी पारी में 50 ओवर्स का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 109 रन बना लिये हैं और 77 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत अगर इस मैच में जीत हासिल करना चाहता है तो उसे कम से कम 200 रनों की बढ़त बनानी होगी।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+