जब फिल्मी पर्दे पर 'धोनी' बनते हुए टूट गई थी सुशांत की उंगली, इस खिलाड़ी ने दी थी ट्रेनिंग
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म 'धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में माही की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। अपने करियर में 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी', 'पीके', 'शुद्ध देशी रोमांस' और 'छिछोरे' जैसी शानदार फिल्म करने वाले सुशांत की उम्र अभी महज 34 साल ही थी जब उन्होंने यह दुखद कदम उठाया। उनकी मौत की खबर सुनकर न सिर्फ फिल्म जगत बल्कि खेल जगत भी मौन पड़ गया है।
और पढ़ें: शोएब अख्तर ने बताया कौन सा भारतीय था उनके जमाने का सबसे बहादुर खिलाड़ी
सुशांत अपनी एक्टिंग के लिये काफी मशहूर थे, जब फैन्स ने धोनी को असल जीवन से परे फिल्मी पर्दे पर देखा तो वो फर्क नहीं कर पाये कि यह सच में धोनी हैं या फिर कोई किरदार निभाने वाला एक्टर। दरअसल सुशांत ने धोनी के इस किरदार को जीवंत बनाने के लिये काफी मेहनत भी की थी। इसके लिये उन्होंने न सिर्फ खुद का शारीरिक रूप से फिट रखा बल्कि एक असली क्रिकेटर की तरह ट्रेनिंग भी की।
और पढ़ें: Video: जब धोनी बनने के चक्कर में फंस गये थे सुशांत, छूट गई थी माही की हंसी

पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे ने दी थी ट्रेनिंग
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने न सिर्फ अपने लुक को धोनी की तरह बनाने का प्रयास किया था बल्कि इसके लिये उन्होंने घंटो ट्रेनिंग भी की। धोनी के किरदार के लिये सुशांत सिंह राजपूत को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने ट्रनिंग दी थी, जिन्होंने उनसे घंटो विकेटकीपिंग कराई, एम एस धोनी की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के कई वीडियो दिखाये, जिस पर मेहनत करने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने इस किरदार को एक बार फिर से जीवित कर दिया।

टूट गई थी 2 उंगलियां
इस फिल्म को लेकर छपी पुरानी रिपोर्ट के अनुसार जब किरण मोरे के साथ सुशांत ट्रेनिंग कर रहे होते थे तो वह रोज धूप में 3-4 घंटे विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे होते थे। इस दौरान किरण मोरे के हाथों मे एक डंडा होता था। ट्रेनिंग इतनी कड़ी थी कि एक एक्टर के रूप में इसे पार कर पाना बहुत मुश्किल था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेनिंग के दौरान सुशांत के हाथों की 2 उंगलियां टूट गई थी। सुशांत ने अपनी पहली फिल्म 'काई पो छे' में भी एक क्रिकेटर को रोल निभाया था।

सुशांत नहीं जानते थे कि क्यों मिला धोनी का किरदार
उल्लेखनीय है कि धोनी के किरदार के लिये जॉन अब्राहम समेत कई बड़े एक्टर्स का नाम लिया जा रहा था हालांकि अंत में यह रोल सुशांत सिंह राजपूत को मिला। इस बारे में जब उनसे पूछा गया कि क्या लगता है उन्हें धोनी का किरदार क्यों मिला तो जवाब में सुशांत ने कहा वह खुद भी नहीं जानते कि धोनी के किरदार के लिए उन्हें ही क्यों चुना गया।
उन्होंने कहा,' मुझे नहीं पता कि मुझे यह किरदार किस खूबी के चलते मिला। मुझे यह किरदार पसंदा था कि इस बारे में मेरी कभी पूछने की हिम्मत ही नहीं हुई। मुझे लगता है कि इसका एक कारण यह हो सकता है कि हम दोनों की सफलता की यात्रा कुछ-कुछ एक जैसी रही है। जिस तरह से एम एस धोनी छोटे शहर से निकलकर पूरी दुनिया पर छाये हैं ठीक उसी तरह से मेरा भी हाल था। शायद बिहार से होने के चलते मुझे लगता है मैं यह किरदार अच्छे से निभा सकता हूं।'

बड़ी मुश्किल से मिली थी धोनी की इजाजत
इसके बारे में एक न्यूज रिपोर्ट में कहा गया था कि जब नीरज पांडे 'बेबी' फिल्म बना रहे थे तो धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने उन्हें धोनी की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाने के बारे में कहा था। हालांकि धोनी से इसकी मंजूरी मिलने में भी काफी वक्त लगा। इसके बाद उनकी तरह दिखने, शॉट लगाने और फिल्म में उनके किरदार को लेकर किसी तरह की कमी ना रहने पाए, इसके चलते सुशांत ने काफी बार धोनी से मुलाकात भी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
