अगर अक्टूबर-नवंबर में हुआ IPL तो खतरे में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का शेड्यूल, करना पड़ेगा बदलाव
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा है। इतना ही नहीं इस महामारी के प्रकोप को देखते हुए आने वाले कई बड़े टूर्नामेंट पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ता दिख रहा है। इस महामारी की चपेट में पहले ही कई टूर्नामेंट आ चुके हैं। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए विश्व क्रिकेट के लिये बड़ी मिली-जुली खबर आ रही है। आईसीसी की 28 मई को होने वाली क्रिकेट समिति की बैठक में उम्मीद है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप को अगले साल तक के लिये टाला जा सकता है।
और पढ़ें: लॉकडाउन के बाद इस देश के साथ हो सकती है भारत की पहली सीरीज, BCCI कर रहा तैयारी
वहीं अगर यह टूर्नामेंट टाला जाता है तो अधर में लटके आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन इस टाइम स्लॉट में किया जा सकता है जिसको लेकर बीसीसीआई पहले ही कई क्रिकेट बोर्ड के साथ बात-चीत करने में जुटा हुआ है। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 29 मार्च से होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे अनिश्चितकाल के लिये टाल दिया गया है।
और पढ़ें: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने बताया T20 में क्यों सुपरपावर है भारत, मांकडिंग पर भी दिया जवाब

अगर अक्टूबर-नवंबर में हुआ IPL तो खतरे में कीवी टीम का शेड्यूल
जहां इस खबर से बीसीसीआई समेत दुनिया भर के कई खिलाड़ी खुश हैं तो वहीं पर न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज स्पिनर ईश सोढ़ी ने इसको लेकर चिंता जाहिर की है। दरअसल न्यूजीलैंड में सितंबर महीने से ही घरेलू क्रिकेट के नये सीजन का आगाज होता है जिसको लेकर ईश सोढ़ी ने चिंता जताई है। उनका मानना है कि अगर अक्टूर नवंबर में आईपीएल का आयोजन किया जायेगा तो न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को अपने घरेलू कार्यक्रमों में बदलाव करना होगा।
राजस्थान रॉयल्स से जुड़े सोढ़ी ने कहा,'न्यूजीलैंड में क्रिकेट गर्मियों में खेली जाती है, जिसकी शुरुआत अक्टूबर में होती है और अप्रैल तक ये सिलसिला जारी रहता है। मुझे नहीं मालूम लेकिन यदि आईपीएल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर के बीच होता है तो न्यूजीलैंड क्रिकेट को दोनों के बीच संतुलन बनाने का रास्ता ढूंढना होगा। जिससे कि घरेलू क्रिकेट कैलेंडर भी संतुलित हो सके।'

आईपीएल के लिये अलग विंडो देता है न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड
गौरतलब है कि दुनिया की सबसे अमीर फ्रैंचाइजी लीग में शामिल होने के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड पिछले कई सालों से एक अलग विंडो देता आ रहा है। आईपीएल में कीवी टीम के कई स्टार खिलाड़ी न सिर्फ प्लेयर बल्कि स्टाफ के तौर पर भी जुड़ते हैं। ऐसे में जब ईश सोढ़ी से घरेलू कैलेंडर को बैलेंस करते हुए एक बार से अलग विंडो देने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बोर्ड को बीच का कोई रास्ता निकालना होगा।
उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल को विडों दी है। वहीं आप यह भी चाहते हैं कि आपके स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें और वहीं दूसरी तरफ आप यह भी चाहते हैं कि आपके खिलाड़ी आईपीएल में खेलने का मौका भी न गंवाएं जो कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग है। ऐसे में बोर्ड को बीच का कोई रास्ता निकालना होगा।'

राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर कोच जुड़े हैं ईश सोढ़ी
आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से बतौर खिलाड़ी खेलने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी इस साल आईपीएल की फ्रैंचाईजी राजस्थान रॉयल्स के साथ बतौर स्पिन कंसलटेंट जुड़ें हैं।
वहीं जिमी नीशम( किंग्स इलेवन पंजाब), लॉकी फर्ग्युसन( कोलकाता नाइट राइडर्स), मिचेल मैक्लेघन और ट्रेंट बोल्ट( मुंबई इंडियन्स), केन विलियमसन( सनराइजर्स हैदराबाद) और मिचेल सेंटनर( चेन्नई सुपर किंग्स) के लिए खेलते नजर आएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
