For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें क्यों विरुष्का ने बेटी का नाम रखा 'वामिका', यह है मतलब

Why Virat Kohli Anushka Sharma named their Daughter Vamika know the Meaning twitter reaction: नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) हाल ही में पिता बने हैं जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद वापस भारत लौट आये थे। जनवरी के महीने में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बेटी के पैरेंटस, जिसके बाद फैन्स के बीच उनकी बेटी की पहली तस्वीर देखने को लेकर इंतजार शुरू हो गया। इस बीच सोमवार को इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी के साथ पहली तस्वीर और उसके नाम का ऐलान किया।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस फोटो में भले ही उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है लेकिन यह पहला मौका है जब इस जोड़ी ने अपनी बेटी को कोई झलक फैन्स के साथ शेयर की है।

और पढ़ें: T10 League: निकोलस पूरन के बल्ले ने फिर बरसाया कहर, जड़े 12 लंबे छक्के, 26 गेंद में ठोंके 89 रन

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी पोस्ट में बेटी के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है। विरुष्का की ओर से बेटी का नाम शेयर करने के बाद फैन्स उनके नाम का मतलब तलाश रहे हैं, जिसके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। 'वामिका' नाम का मतलब होता है देवी दुर्गा जो कि हिंदू धर्म के अनुसार नारी शक्ति का प्रतीक है।

जाहिर है विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी बेटी को भी शक्ति से भरपूर रखना चाहते हैं जिसके लिये उन्होंने इस नाम का चुनाव किया है।

और पढ़ें: BBL 2020: जब मैच के दौरान ही उस्मान ख्वाजा ने उतारी पैंट, वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'हम एक-दूसरे के साथ प्यार और विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहे हैं और 'वामिका' के साथ हमारे रिश्ते को एक नया मुकाम मिला है। एक छोटे से पल में हमें खुशी, चिंता, आंसू और आनंद सब का एहसास एक साथ हुआ है। हमारी नींद गायब है लेकिन दिल खुश है, आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं के लिये धन्यवाद।'

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय चेन्नई में भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाली 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होने वाला है।

Story first published: Monday, February 1, 2021, 20:12 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+