Womens T20 World Cup: क्या फाइनल में बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज
नई दिल्ली। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में पहली बार फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम रविवार को अपना पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतर रही है। पहले खिताब के लिये भारतीय महिला टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना एक ऐसी टीम के साथ है जो छठी बार फाइनल में पहुंची है और 4 बार खिताब जीत चुकी है। ऑस्ट्रेलिया को 2009 में सेमीफाइनल में बाहर होना पड़ा था और 2016 में यह टीम उपविजेता बनी थी।
और पढ़ें: T20: जहीर खान बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लिया कैच, लोग बोले- यह तो बुमराह का एक्शन है
वहीं भारतीय टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है जबकि 2009, 2010 और 2018 में उसे सेमीफाइनल से बाहर होना पड़ा था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक के मैचों की बात करें तो दोनों के बीच 31 मैच खेले गये हैं जिसमें से 26 बार कंगारु मैच जीते हैं।
और पढ़ें: SL vs WI: श्रीलंका के खिलाफ रसेल का तूफानी अंदाज, बनाया छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड

जानें कैसा होगा मौसम
आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिये बारिश ने सेमीफाइनल मुकाबलों के खेल को खराब कर दिया था। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच का मुकाबला बारिश की वजह से पूरी तरह धुल गया था, वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच का मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम की चपेट में आ गया था।
ऐसे में यह सवाल लगातार उठता रहा है कि क्या फाइनल में बारिश देखने को मिलेगी।
फाइनल मैच को लेकर फैन्स के लिए खुश खबरी है। मेलबर्न में फिलहाल बारिश की आशंका नहीं है। यहां का तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।

जानें कैसा होगा पिच का मिजाज, क्या कहता है रिकॉर्ड
एमसीजी की पिच बैटिंग के लिए अच्छी रहने की उम्मीद है लेकिन शुरू में फास्ट बोलर्स को मदद मिल सकती है। हालांकि, सिर्फ मेलबान ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया की सभी पिचें पेस के अनुकूल मानी जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद भारतीय स्पिनर पूनम यादव ने वहां अभी तक जोरदार प्रदर्शन किया है और 8 विकेट झटके हैं। रेकॉर्ड की बात करें तो यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने 4 महिला टी20 इंटरनैशनल मैच जीते हैं।

ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग XI
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, राधा यादव, शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड़
ऑस्ट्रेलिया: मैग लेनिंग (कप्तान), एलीसा हिली (विकेटकीपर), बेथ मूनी, जेस जोनासन, एश्ली गार्डनर, रचेल हैंस, निकोला कैरी, सोफी मोलीन्यूक्स, डेलिसा किमिंस, मेगान शुट, जॉर्जिया वेयरहैम
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
