For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : नंबर-4 के हैं चार दावेदार, कौन है असली हकदार

क्या भारतीय टीम को नंबर-4 का खिलाड़ी मिला? जवाब आप भी जानते हैं। एक स्लॉट, चार दावेदार किसने इस जगह को अपना बनाया, आंकड़ों में जानिए पूरी कहानी।

नई दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में टी-20 और ODI श्रृंखला हारने के बावजूद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में मुस्कुराते हुए दिखे। उनके चेहरे पर हार की शिकन नहीं थी। खेल में नकारत्मकता की जगह भी नहीं होती है। कप्तान विराट ने हार में भी पॉजिटिव दिखने और टीम को दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा "विश्व कप से पहले हम हर तरह के कॉम्बिनेशन का प्रयोग करना चाहते थे, इसलिए कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया आखिरी के तीन मैचों में हमसे बेहतर क्रिकेट खेले" उन्होंने इस दौरान अभी भी भारतीय टीम में एक स्लॉट के खाली होने की बात स्वीकारी। आखिर वो कौन सा स्लॉट है जो इतने प्रयोग के बावजूद खाली है।

विराट को करनी होगी दिमागी कसरत

विराट को करनी होगी दिमागी कसरत

विश्व कप 2019 से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भारतीय टीम जिस समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश कर रही थी वह अब और बड़ी हो गई है। टीम इंडिया ने जून 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक नंबर-4 पर 11 खिलाड़ियों को आजमाया है। नतीजा विराट और टीम मैनजेमेंट को इस स्लॉट के लिए खिलाड़ी के चयन में अभी और दिमागी कसरत करनी होगी। नंबर-4 की तलाश में टीम इंडिया ने कई प्रयोग किए। मोहाली में खुद कप्तान नंबर-4 पर आए और परिणाम उल्टा हुआ। दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका मिला लेकिन वो बुरी तरह फेल हुए। वर्ल्ड कप 2019 से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2019 खेलेंगे। क्या भारतीय टीम को नंबर-4 का खिलाड़ी मिला? जवाब आप भी जानते हैं। एक स्लॉट, चार दावेदार किसने इस जगह को अपना बनाया, आंकड़ों में जानिए पूरी कहानी।

कंगारुओं ने घर में घुसकर हराया और एक्सपोज कर दीं टीम इंडिया की ये 5 खामियां

फ्लॉप हुए रायडू

फ्लॉप हुए रायडू

अंबाती रायडू को विराट कोहली ने अक्टूबर 2018 में नंबर-4 का प्रबल दावेदार बताया था। अचानक मैच दर मैच इस खिलाड़ी के फॉर्म में मानो जंग लग गई और इनके बल्ले रन के लिए तरसते दिखे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन ODI मुकाबलों में उन्होंने तीन पारियों में 13,18 और 2 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 59 गेंदों का सामना किया जिसमें 40 डॉट गेंदें खेली और अगले दो मैच में बेंच पर बैठे नजर आए। रायडू ने पिछली 13 पारियों में महज एक पचासा लगाया है। रायडू नेवेलिंग्टन में (जनवरी) न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 रनों की पारी को छोड़कर कोई भी बड़ी पारी नहीं खेली है। न्यूजीलैंड दौर पर रायडू ने पांच पारियों में कुल 190 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहे थे लेकिन अब उनक लिए टीम में जगह पाना मुश्किल लग रहा है। क्या ऐसी स्थिति में उन्हें मौका मिलेगा ये फैसला तो विराट-शास्त्री की जोड़ी को लेनी है लेकिन आंकड़े उनके पक्ष में नहीं है।

विश्व कप 2019 : क्या रायडू से बेहतर विकल्प हैं जाधव, आंकड़ों में पूरी कहानी

क्या शंकर की होगी 'विजय' ?

क्या शंकर की होगी 'विजय' ?

विजय शंकर टीम इंडिया के नए और सबसे तेज उभरते हुए खिलाड़ी हैं। शानदार स्ट्राइक रोटेशन, खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव, बाउंड्री से फेका रॉकेट थ्रो और मिडिल ओवर में विकेट टू विकेट गेंदबाजी ये कई खूबियां इस खिलाड़ी में हैं जिसकी वजह से ये क्रिकेट क्रिटिक की आंखों को भा रहे हैं। यह पावर हिटर तो नहीं हैं लेकिन हर परिस्थिति में टीम में बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। न्यूजीलैंड दौर पर इसकी बानगी दिखाई और नागपुर ODI जीत के हीरो बन गए। नागपुर में पहले 46 गेंदों में 41 रनों की पारी और अंतिम ओवर में तीन गेंद में लिए 2 विकेट ने इन्हें नई पहचान दी. Cricviz के मुताबिक विजय ने सिर्फ 4.1% फीसदी गलत शॉर्ट खेले हैं, विराट,रोहित और धवन को छोड़कर सिर्फ हार्दिक ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे कम गलत शॉर्ट खेले थे। दिल्ली ODI में उनके पास अपनी जगह पर आखिरी मुहर लगाने का मौका था लेकिन वो चूक गए।

PROFILE : नागपुर ODI के हीरो विजय शंकर को कितना जानते हैं आप

क्या ऋषभ पंत बन गए हैं PUNT

क्या ऋषभ पंत बन गए हैं PUNT

ऋषभ पंत घरेलू श्रृंखला में विंडीज के खिलाफ फ्लॉप रहे थे, उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलने का मौका मिला उन्होंने 2 मैचों में सर्वाधिक नाबाद 73 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें आखिरी 2 ODI में मौका मिला और कुल 52 रन बना पाए। मोहाली ODI में विकेट कीपिंग में उन्होंने एक ओवर में कई गलतियां की। एश्टन टर्नर को स्टंप करने से पंत चूक गए और मैच और सीरीज दोनों भारत के हाथ से निकल गया। उन्हें हाल में BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की Category A में शामिल किया। टीम मैनजेमेंट इन्हें बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानता है लेकिन आंकड़े इनके खिलाफ हैं। विराट ने भले ही आईपीएल को विश्व कप में शामिल होने का सूचक न बताया हो लेकिन अब इनके और दिनेश कार्तिक के बीच शायद यह टूर्नामेंट ही कोई फैसला दे पाएगा।

क्या लोकेश राहुल को मिलेगा मौका ?

क्या लोकेश राहुल को मिलेगा मौका ?

कॉफी विद करण विवाद के बाद टी-20 में वापसी कर रहे लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टी-20 में 50 और 47 रनों की धमाकेदार पारी खेली। टीम इंडिया ने उन्हें मोहाली ODI में आजमाया। रोहित-धवन की धमाकेदार 193 रनों की साझेदारी के बावजूद लोकेश राहुल एक बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। यह हाल में उन्हें एक मात्र मिला मौका था जहां उन्हें अपनी जगह बनाने का मौका मिला लेकिन वो इसे भुना नहीं पाए। राहुल बतौर ओपनर एक शानदार खिलाड़ी हैं। इस मैच से पहले उन्हें नंबर-4 पर दो मौके मिले और वो कुल 18 रन बना पाए. नई गेंदों पर तेज शॉर्ट खेलने के माहिर राहुल विश्व कप में शायद ओपनर के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किए जाएं। मिडिल ऑर्डर में उन्हें कैसे फिट किया जाए इस पर अब भी कई सवाल खड़े हैं।

WORLD CUP SPECIAL : ऋषभ पंत नहीं इस वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए हैं दिनेश कार्तिक

Story first published: Monday, April 15, 2019, 13:00 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+