तो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा होंगे सचिन-वार्न सीरीज के 13th मैन?

नई दिल्ली। हर क्रिकेट प्रेमी को सचिन-वार्न सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज का नाम है ऑल स्टार टी-20 टूर्नामेंट जो कि अमेरिका के तीन बड़े शहरों न्यूयार्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजेलिस में खेला जायेगा।

इस टूर्नामेंट में रिकी पोंटिंग, ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, जोंटी रोड्स और माइकल वॉन जैसे अपने समय के महान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस सीरीज का पहला मैच अगले महीने की 7 तारीख को सचिन ब्लास्टर्स और वार्न वारियर्स के बीच खेला जायेगा।

इस रोचक मैच में रोमांच का तड़का तब लग जायेगा जब इस मैच के 13th मैन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा होंगे। ऐसी संभावना नजर आ रही है कि ओबामा भी इस खेल का हिस्सा बन सकते हैं। क्योंकि इस सीरीज के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट All Stars Series से ओबामा को निमंत्रण भेजा गया है। इस निमंत्रण के साथ एक पुरानी फोटो भी ट्वीट की गई है जिसमें बराक ओबामा क्रिकेट के ऐतिहासिक मैन ब्रायन लारा के साथ बैट पर हाथ आजमाते दिख रहे हैं।

मालूम हो कि यह फोटो साल 2009 की है जब ब्रायन लारा ने बराक ओबामा को बैटिंग टिप्स दिया था। लारा ने तब अपना सिग्नेचर किया हुआ एक बैट भी ओबामा को गिफ्ट किया था।

लारा ने दिये थे ओबामा को बैटिंग के टिप्स

फिलहाल अभी ओबामा और उनके ऑफिस की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन अगर ओबामा वाकई में हां करते हैं तो निसंदेह दिग्गजों का यह मुकाबला और भी रोचक और खूबसूरत हो जायेगा।

Story first published: Friday, October 9, 2015, 12:10 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2015
Read in English: English
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+