For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में भारत को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, पूर्व चयनकर्ता ने लिया नाम

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून को साउथैम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें खिताब को अपने नाम करने के लिये भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं। आईसीसी की रैंकिंग पर नजर डालें तो भारत और न्यूजीलैंड दुनिया की दो सबसे बेहतरीन टीमें हैं और इसी को देखते हुए एक बेहद रोमांचक फाइनल खेले जाने की उम्मीद है। जहां भारत के पास रविंद्र जडेजा, रोहित शर्मा, आर अश्विन,जसप्रीत बुमराह और कप्तान विराट कोहली जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम में काइल जैमिसन, टॉम लैथम, ट्रेंट बोल्ट, रोस टेलर और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं।

हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम में एक खिलाड़ी की कमी नजर आ रही है जो कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के दौरान काफी परेशान कर सकती है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व लेफ्ट ऑर्म स्पिनर और चयनकर्ता एस वेकटपति राजू के अनुसार विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में विराट सेना को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की काफी कमी खलने वाली है।

और पढ़ें: मुश्किल में पड़ी दिल्ली कैपिटल्स की जान, अय्यर या पंत जानें किसे बनायेगी IPL 2021 के बचे हुए सीजन का कप्तान

स्पोर्टसकीड़ा के साथ बात करते हुए राजू ने कहा,'कीवी टीम के पास काफी अच्छे ऑलराउंडर्स हैं। उनकी बल्लेबाजी भी काफी मजबूत नजर आ रही है। काइल जैमिसन लाल गेंद से काफी शानदार फॉर्म में हैं और भारत, वेस्टइंडीज एवं पाकिस्तान के खिलाफ विकेट निकालने में भी कामयाब रहे हैं। उनके पास ऊंचा कद है जो गेंदबाज को अतिरिक्त उछाल देता है और इस ऑलराउंडर को और भी खतरनाक बनाता है। कीवी टीम के पास काफी सारे फॉस्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं जबकि भारत के पास स्पिन ऑलराउंडर हैं। यह वो जगह है जहां पर हार्दिक पांड्या टीम के विदेशी दौरों पर संतुलन प्रदान करते थे।'

पूर्व चयनकर्ता ने इस दौरान भारतीय टीम की तारीफ भी की और कहा कि उसने अपने सभी आधारभूत बिंदुओं पर काम किया है और जितना टैलेंट उसके पास है वह शायद ही किसी और टीम के पास होगा।

और पढ़ें: अगर T20 विश्व कप की मेजबानी चाहता है भारत तो माननी पड़ेगी यह शर्त, जानें कहां कराने होंगे सारे मैच

उन्होंने कहा,'भारत के पास काफी अच्छा गेंदबाजी अटैक है जो कि इंग्लिश परिस्थितियों में और घातक बन जाता है। 302 विकेट ले चुके इशांत शर्मा के रूप में भारत के पास अनुभव है तो उनका साथ मोहम्मद शमी (180 विकेट) और जसप्रीत बुमराह (83) देते नजर आयेंगे। अगर परिस्थितियां सूखी रहती हैं तो भारत के पास अश्विन और जडेजा के रूप में शानदार स्पिनर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज मिस करने के बाद जब जडेजा ने आईपीएल में वापसी की तो साबित कर दिया कि वो इतने खतरनाक ऑलराउंडर क्यों हैं। भारत के पास उमेश यादव और मोहम्मद सिराज के रूप में 2 अतिरिक्त विकल्प भी हैं जो कि मौका मिलने पर परिस्थितियों का अच्छा फायदा उठाते हैं।'

Story first published: Monday, May 31, 2021, 15:42 [IST]
Other articles published on May 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+