For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल के लिये भारत ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेले जाने में कुछ ही समय बाकी रह गया है और भारतीय टीम ने इस मैच से पहले अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और ईशांत शर्मा के पेस अटैक के साथ जाने का फैसला किया है तो वहीं पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की हरफनमौला स्पिन जोड़ी को खिलाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले काफी समय से चर्चा थी कि टीम मैनेजमेंट मोहम्मद सिराज को खिलाने के बारे में सोच रहा है जिसके चलते या तो रविंद्र जडेजा या फिर ईशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है, हालांकि टीम का ऐलान करते हुए विराट कोहली ने सभी अटकलों को भी समाप्त कर दिया है।

इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम को लेकर बयान दिया है और कहा कि उनका मानना है कि भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में कीवी टीम पर भारी पड़ने वाली है। गांगुली ने विराट सेना को संतुलित टीम बताते हुए कहा कि जिस तरह से इस टीम ने पिछले 2 सालों में मेहनत की है उससे साफ है कि वह टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने की हकदार है।

और पढ़ें: 'जब खेलूंगा वो पारी तो हो जायेगी सबकी बोलती बंद', नितिश राणा को याद आया ऋषभ पंत के करियर का लो फेज

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गांगुली ने कहा,'यह हमारी टीम के लिये बहुत बड़ा लम्हा है और मैं उन्हें इसके लिये शुभकामनायें देता हूं। पिछले 2 सालों में उन्होंने बहुत मेहनत करके यह स्थान हासिल किया है और मुझे पूरा यकीन है कि वो मैच में दबदबा बनाते नजर आयेंगे। हमारी टीम काफी संतुलित टीम है। हमारे पास 8वें नंबर तक बल्लेबाजी करने का हुनर है जो कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नजर आया था। आशा करता हूं कि वो इसी क्षमता के साथ खेलते नजर आयेंगे। हमारे खिलाड़ियों के पास जो क्वालिटी है वो काफी शानदार है और कई सालों के प्रदर्शन से इस पॉजिशन पर पहुंचे हैं।'

गांगुली ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में विराट कोहली खुद के लिये एक यादगार जीत ढूंढते नजर आयेंगे। उन्होंने कहा,'यह सभी के लिये एक मौके की तरह है। विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वो इस मौके को भुनाने की ओर देख रहे होंगे और इसे एक बेहद यादगार बनाना चाहेंगे।'

और पढ़ें: ENGW vs INDW: ब्रिस्टल टेस्ट में शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, डेब्यू टेस्ट में नाम किये बड़े रिकॉर्ड

टीम के प्लेइंग 11 पर बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने जो फैसला लिया है वो देश के हित में ही लिया होगा। जब हम कल मैच देखेंगे तो चीजें और साफ हो जायेंगी। हमारा हर गेंदबाज काफी अच्छा है और हर कोई अपने देश के लिये मैच जीतना चाहता है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिये इसका निर्णय करना आसान नहीं रहा होगा।

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Thursday, June 17, 2021, 22:53 [IST]
Other articles published on Jun 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+