Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final: करियर के आखिरी मैच में टूटी वॉटलिंग की उंगली, फिर भी कर रहे विकेटकीपिंग

WTC final
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का छठा और आखिरी दिन साउथैम्पटन में खेला जा रहा है जिसका पहला सेशन पूरा हो चुका है। टेस्ट क्रिकेट के 144 सालों में पहली बार आयोजित की जा रही इस ऐतिहासिक चैम्पियनशिप में खिताबी विजेता का पता लगाने के लिये भले ही बारिश ने खलल डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन अभी भी मैच के आखिरी दिन दोनों ही टीमों के लिये तीनों रिजल्ट आना संभव है। छठे दिन के लंच का खेल होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 130 रन बनाने का काम किया और सिर्फ 98 रनों की बढ़त हासिल की।

इस बीच कीवी टीम की खेल भावना का एक बड़ा संदेश देने का काम किया है। अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वॉटलिंग के दायें हाथ की रिंग फिंगर पर गेंद लगने से हड्डी अपनी जगह से खिसक गई है। दरअसल लंच से पहले ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा एक रन लेने के चक्कर में भाग रहे थे जहां पर रन आउट के लिये फेंका गया थ्रो वॉटलिंग की रिंग फिंगर के ऊपरी हिस्से में जाकर लगा।

और पढ़ें: साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद वेस्टइंडीज पर पड़ी दोहरी मार, ICC ने लगाया भारी जुर्माना

हालांकि वॉटलिंग इसके बाद मैदान से बाहर नहीं गये और अपनी विकेटकीपिंग को जारी रखा। बाद में जब लंच हुआ तो बीजे वॉटलिंग ने उंगली की चोट को लेकर न सिर्फ दवाई ली बल्कि जब उन्हें आराम करने का विकल्प दिया गया तो उन्होंने मैदान से बाहर बैठने से इंकार कर दिया और लंच के बाद एक बार फिर से टीम के लिये मैदान पर उतरकर विकेटकीपिंग करते नजर आये।

गौरतलब है कि फाइनल मैच में बारिश के चलते 2 दिन पूरी तरह से धुल जाने के बाद आईसीसी अपने रिजर्व डे का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 32 रनों की बढ़त हासिल करते हुए भारत के खिलाफ 249 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: काइल जैमिसन के सामने फुस्स हुए विराट कोहली, लगातार दूसरी पारी में बने शिकार

आपको बता दें कि भारतीय टीम इस समय खतरे में नजर आ रही है क्योंकि चौथी पारी में अगर उसे अपनी जगह को बचाना है तो कीवी टीम के सामने कम से कम 170-200 रनों का लक्ष्य खड़ा करना होगा, तभी उनकी टीम मैच में जीत हासिल कर सकती है या फिर ड्रॉ करा सकती है।65 ओवर्स की समाप्ति तक भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 147 रन बना लिये हैं और कीवी टीम के सामने 115 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 18:29 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+