For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में विराट सेना को परेशान करने वाला है यह कीवी गेंदबाज, मोंटी पनेसर ने बताया नाम

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच कराये जाने में अब बस एक हफ्ते से भी कम का समय बाकी रह गया है लेकिन दोनों टीमों की तैयारियां इस समय जोरों पर हैं। जहां एक ओर भारतीय टीम के खिलाड़ी एजिस बाउल के मैदान पर इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल कर अभ्यास कर रहे हैं तो वहीं पर कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलकर तैयारियां कर रही है। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर ने उस गेंदबाज का नाम लिया है जो कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच में विराट सेना को परेशान करता नजर आयेगा।

पनेसर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की एक पारी में 6 विकेट लेने वाले टिम साउथी इस फाइनल मैच में विराट सेना को परेशान करते नजर आयेंगे। ऐसे में भारतीय टीम को उनका सामना संभल कर करना होगा। 18 जून से खेले जाने वाले इस मैच को लेकर पनेसर ने कहा कि फाइनल मैच में साउती की बाहर जाती गेंदे भारतीय बल्लेबाजों के लिये मुश्किल खड़ी करती नजर आयेगी। इस दांये हाथ के गेंदबाज के पास काबिलियत है कि वो बल्लेबाजों को स्टंप के बाहर खेलने के लिये मजबूर कर सकते हैं जो कि विकेट लेने में भी काम आती है और यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

और पढ़ें: आर अश्विन ने दी ICC नियमों को लेकर सफाई, बोले- कभी नहीं कही 'दूसरा' में बदलाव करने की बात

स्पोर्टजक्लोक से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि इन स्विंगिंग परिस्थितियों में टिम साउथी वो गेंदबाज साबित होंगे जो भारतीय बल्लेबाजों के लिये मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। वह काफी चालाक हैं। वह बल्लेबाज को चालाकी से क्रीज से बाहर निकालते हैं और थोड़ी फुल्लर फेंक कर मुश्किलें पैदा करते हैं। यह भारतीय बल्लेबाजों के लिये खतरनाक साबित होगा। वह हाफ वॉली गेंदों को कवर्स में मारने के लिये मजबूर करते हैं और उसे स्विंग कराते हैं।'

गौरतलब है कि साउथैम्पटन के मैदान पर खेले गये 6 टेस्ट मैचों में अब तक तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है और इस फाइनल मैच में अगर परिस्थितियां ऐसी ही रहती हैं तो भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को साउथी की गेंदबाजी के खिलाफ काफी मुश्किल का करना पड़ सकता है। दोनों टीमों की तुलना करते हुए पनेसर ने कहा कि केन विलियमसन की तेज गेंदबाजी ज्यादा बेहतर नजर आ रही है जिसके चलते वो ज्यादा बेहतर बनती जा रही है।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिये बड़ा खतरा, रोहित-विराट को परेशान कर रही है इनस्विंग बॉल

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा बेहतर टीम नजर आ रही हैं। ऐसा कहने के पीछे का कारण है कि उनके पास ज्यादा वैरिएशन हैं। उनके पास बायें, दांये हाथ के गेंदबाज और लंबे गेंदबाज जैमिसन भी हैं। जिनके खिलाफ बल्लेबाजों को एडजस्ट करना मुश्किल होता है। भारतीय बल्लेबाज भी दायें हाथ और बायें हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा अभ्यास करके उतरना चाहेगी। क्योंकि यह भारतीय टीम का बड़ा टेस्ट होने वाला है।'

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 18:56 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+