1st T20: चहल टीवी पर लोकेश राहुल ने खोला राज, बताया- कैसे विराट के साथ जिताया मैच
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीमित ओवर्स सीरीज के पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने कैरिबियाई टीम को 7 विकेट से हराकर हैदराबाद में पहली जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत के लिये कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ने अर्धशतकीय पारियां खेली और जीत दिलाई।
और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 167 गेंद में ठोंक डाले 585 रन, लगाये 55 चौके और 52 छक्के
इस मैच के दौरान केएल राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिये। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बनें। वहीं सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने के मामले में उन्होंने एरॉन फिंच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और 29 पारियों के साथ दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गये।
मैच के बाद भारत के स्पिन गेंदबाज और बीसीसीआई की ओर से आयोजित चहल टीवी के एंकर युजवेंद्र चहल ने केएल राहुल से बात की और अपनी इस पारी के दौरान मैच को लेकर कई अनजाने राज सामने लेकर आये।
और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: काम आई विराट कोहली की सलाह, फॉर्म में लौट रहे ऋषभ पंत

केएल राहुल ने बताया कैसे पारी को संवारा
चहल टीवी पर राहुल का स्वागत करते हुए युजवेंद्र चहल ने टी20 में उन्हें 1000 रन पूरा करने पर बधाई दी और पूछा कि जब आप मैदान पर 200 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे तो आपके दिमाग में क्या चल रहा था?
चहल के सवाल पर राहुल ने कहा,'हमने पहली पारी में देखा कि जब बल्लेबाज थोड़ा सा सेट हो जाये तो गेंद खेलना थोड़ा आसान हो जाता है। लेकिन इस पिच के बारे में क्या कहूं यहां कुछ अजीब था। आपने भी इस पिच पर गेंदबाजी की पर यह उतना फ्लैट नहीं था जितना लग रहा था। हालांकि दोनों टीमों ने 200 रन से ज्यादा स्कोर किया तो इसके बारे में हम कंप्लेंट नहीं कर सकते पर फिर भी आसान नहीं था।'

विराट के साथ तैयार की मैच को जीतने की रणनीति
राहुल ने कहा,' मेरे लिये दूसरे ही ओवर में 3-4 बाउंड्रीज का आ जाना काफी शानदार रहा और उससे मुझे आत्म-विश्वास आया कि मैं कर सकता हूं। हालांकि रोहित भाई के लिये थोड़ा सा अनलकी रहा कि वो जल्दी आउट हो गये। फिर विराट के साथ साझेदारी की जरूरत थी। 10 ओवर के बाद हम 100 रन पूरा नहीं कर पाये थे और तब रणनीति साफ थी कि हमें अब बड़े शॉट खेलने हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि बीच के ओवर्स में चौके-छ्क्के लगाना आसान नहीं हो रहा था इसलिये हमें गेम को थोड़ा आगे तक लेकर जाना था, हम भाग्यशाली रहे कि कप्तान विराट कोहली आखिर तक खड़े रहे और टीम को अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से जीत दिलाई।

25-30 रन बनाने के बाद कैसे पारी को बढ़ाना चाहिये आगे
चहल ने आगे कहा कि जब 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना हो और आपने 25-30 रन बना लिये हो तो फिर दिमाग में क्या आता है?
चहल के इस सवाल पर राहुल ने कहा,' इसके बाद कोई प्लान नहीं रह जाता बस मारो, जब आप 25-30 रन बना चुके होते हैं और गेंद बल्ले पर ठीक से आ रही हो तो बस शॉट मारिये और टीम को जीत की राह पर ले जाइये। इतना ही नहीं अगर पहली पारी में भी आप खेल रहे हो तो 25-30 के स्कोर के बाद आप बड़े शॉट की ओर देखते हैं। हां अगर आपके विकेट जल्दी गिर गये हों तो मैं वहां पर दूसरी रणनीति अपनाउंगा वरना प्लान एकदम साफ है, गेंद देखो और मारो।'

राहुल ने उड़ाया चहल का मजाक
केएल राहुल ने इस मैच में अपने 1000 टी20 रन भी पूरे किये जिस पर चहल ने मजाकिया अंदाज में पूछा क्या आप जानते हैं कि आपने मुझसे कितने ज्यादा रन बनाये हैं। राहुल ने भी इसका जवाब चहल के अंदाज में देते हुए कहा कि हां सिर्फ 999 रन। इस पर चहल ने कहा कि हम चाहते हैं कि आप 5-6 हजार रन और बना लें ताकि फिर चहल का बल्ला अपना जादू दिखाये और आपको पीछे छोड़ दे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
