For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इमरान खान की राह पर जावेद मियांदाद, भीख मांगकर उतारेंगे पाकिस्तान का कर्जा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने कोरोना वायरस के खिलाफ हाल ही में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया था कि उनके पास एक ऐसा प्लान है जिससे आने वाले दिनों में पाकिस्तान का सारा कर्जा खत्म हो जायेगा। आखिरकार जावेद मियांदाद ने अपने इस खुफिया प्लान से पर्दा हटा दिया है और एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो पाकिस्तान को कर्ज मुक्त करने के लिये क्या करने वाले हैं।

और पढ़ें: तो क्या धोनी से दोस्ती आरपी सिंह के करियर पर पड़ी भारी, जानें क्या था पठान को बाहर करने का सच

दरअसल जावेद मियांदाद भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की राह पर हैं और उनका प्लान भीख मांगकर पाकिस्तान का कर्ज उतारने का है। अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जावेद मियांदाद ने बताया कि वो पाकिस्तान को कर्ज मुक्त बनाने के लिये एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक अकाउंट खोलने जा रहे हैं।

और पढ़ें: 'विराट कोहली बैटिंग नहीं स्लेजिंग करते हैं', बांग्लादेशी गेंदबाज को नहीं लगते महान खिलाड़ी

दान के पैसों से पाकिस्तान का उतारेंगे जावेद मियांदाद

दान के पैसों से पाकिस्तान का उतारेंगे जावेद मियांदाद

अपनी वीडियो में जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान को कर्ज मुक्त बनाने के प्लान पर खुलकर बात की और दावा किया कि इस अकाउंट में आने वाले दान के पैसों से वह आईएमएफ (इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड) का कर्जा उतार देंगे।

अपनी वीडियो में लोगों से मदद की अपील करते हुए जावेद मियांदाद ने कहा कि वह हर पाकिस्तानी से इस अकाउंट में दान करने की अपील करते हैं। इसमें पाकिस्तान के वो भ्रष्ट नागरिक भी शामिल हैं जिन्होंने देश को लूटने का काम किया है।

अपने लिये नहीं देश के लिये भीख मांग रहे मियांदाद

अपने लिये नहीं देश के लिये भीख मांग रहे मियांदाद

जावेद मियांदाद ने इस वीडियो में आगे कहा कि वह लोगों से भीख मांग रहे हैं कि वो आगे आये और दान करें। उन्होंने कहा कि उन्हें भीख मांगने में कोई शर्म नहीं है अगर इससे उनका देश कर्जमुक्त हो सकता है तो, वह अपने लिए नहीं बल्कि मुल्क के लिए भीख मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा, ' मैं जल्द ही नैशनल बैंक ऑफ पाकिस्तान में एक खाता खुलावा दूंगा, जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय बैंक खाता होगा। यह खाता मेरे नाम से होगा जिसका एक भी गलत इस्तेमाल में नहीं जायेगा। इस पैसे से सिर्फ पाकिस्तान पर चढ़े आईएमएफ के कर्जे को उतारा जाये। इसमें कोई भी पैसा जमा करवा सकता है।'

कर्ज उतारना जरूरी नहीं तो छिन जायेगा एटम बम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेट कोच जावेद मियांदाद ने कहा कि पहले भी डैम बनाने के लिये पैसा इकट्ठा किया जा चुका है और ऐसे में पाकिस्तान के लिये फंडिंग काम आ सकती है। इसके लिये उन्होंने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों को बढ़ चढ़ कर दान देने की अपील की है।

उन्होंने कहा, 'मैं आपसे एकमुश्त पैसा देने के लिए नहीं कह रहा हूं। आप एक डॉलर, दो डॉलर, 100 डॉलर महीना, जितना आपसे हो सके इस खाते में जमा करवाएं। ताकि पाकिस्तान का कर्ज उतारा जा सके। पाकिस्तान का कर्ज उतारना बहुत जरूरी है। अगर पाकिस्तान और लोन लेने जाता है तो आईएमएफ उससे एटम बम (न्यूक्लियर पावर) ले लेगा। मौजूदा समय में लोन की शर्तें इतनी कड़ी हो गईं हैं कि अगर पाकिस्तान को और लोन चाहिए तो उससे 'न्यूक्लियर पावर' का रुतबा छिन सकता है।'

Story first published: Wednesday, May 13, 2020, 10:54 [IST]
Other articles published on May 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+