युवराज सिंह ने खास अंदाज में मनाया पत्नी हेजल कीच का जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह मैदान पर जितना मशहूर रहे थे उतना ही संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर भी उतनी ही एक्टिव नजर आते हैं। शुक्रवार को युवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। अपनी पत्नी हेजल कीच का 33वां जन्मदिन मनाने के लिये युवराज सिंह इस समय अमेरिका पहुंचे हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली की तरह खराब दौर से गुजरे थे गौतम गंभीर, बताया- कैसे वापस मिली फॉर्म
इस मौके को खास बनाने के लिये युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के जन्मदिन को खास बनाने के लिये उन्हें न्यूयॉर्क लेकर पहुंचे, जहां पर वह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पहुंचे और उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर पत्नी हेजल कीच के साथ सेल्फी क्लिक कर अपने फैन्स को इस बात की जानकारी दी।
और पढ़ें: अभी तय नहीं है एशिया XI के लिये विराट कोहली का खेलना, इस बात पर करेगा निर्भर
तस्वीर को शेयर करते हुए युवराज सिंह ने पत्नी को बर्थडे विश्व किया और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हे हेजी (हेजल) यह आपका जन्मदिन है! इस जमा देने वाले दिन में मुझे बाहर लाने के लिए शुक्रिया, क्योंकि यह आपका बर्थडे है। मेरे प्यार आपका यह दिन शानदार हो।'
कंपकंपाती ठंड में न्यूयॉर्क ले जाने को लेकर युवराज सिंह ने पत्नी हेजल से मजे लिये हैं। जून 2019 में अपने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज अब चुनिंदा टी20 लीग में खेलते हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ, 2nd Test: अश्विन या जडेजा, रवि शास्त्री ने बताया दूसरे टेस्ट में किसे मिल सकता है मौका
बता दें न्यू यॉर्क में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का अधिकतम ताममान 7° सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम तापमान -3° सेल्सियस तक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
