
अय्यर ने दिखाई समझदारी
विंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में रोहित और धवन के जल्द आउट होने के बाद ऋषभ पंत के पास शानदार मौका था कि वो नंबर-4 पर अपनी दावेदारी पेश करें और एक बड़ी पारी खेलें लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आए। इस मैच में भी उन्होंने अपने पुराने रवैए को दोहराया और खराब शॉर्ट खेलकर आउट हुए वहीं लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर बड़ी सूझबूझ के साथ शतकीय साझेदारी की और क्रिकेट एक्सपर्ट और विश्लेषकों को बहस का एक नया मुद्दा दे दिया। पंत ने 35 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली वहीं अय्यर ने 68 गेंदों में विपरीत परिस्थिति में 71 रन बनाए। अब इन दोनों बल्लेबाजों को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए इस पर जहीर खान ने अपनी राय दी है।
READ MORE : कोहली की वो बात जिसे मान कर श्रेयस अय्यर ने दिखाया नंबर-5 पर अपना दम

जहीर ने दी अपनी राय
टीम इंडिया में नंबर-4 और 5 दो ऐसे स्पॉट हैं जिनकी तलाश युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है। विंडीज के खिलाफ दूसरे ODI में ऋषभ पंत जिस तरह आउट हुए उसके बाद उनके बल्लेबाजी स्लॉट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी पंत और अय्यर की बल्लेबाजी स्लॉट को लेकर एक राय दी है। उन्होंने कहा "विराट ने टॉस के दौरान यह कहा था कि नंबर-4 एक ऐसा स्लॉट है जहां खिलाड़ियों का आजमाया जा सकता है। अगर आप पिछले कुछ सालों से टीम इंडिया में चले आ रहे ट्रेंड को देखें तो आप पाएंगे कि जिस किसी ने किसी और स्लॉट पर बढ़िया रन बनाए हैं उसे नंबर-4 पर प्रमोट किया गया है। श्रेयस अगर लंबे समय तक टीम इंडिया में खेलते हैं और बेहतर परफॉर्म करते हैं तो वो ऑटोमैटिक इस नंबर पर प्रमोट हो जाएंगे।"

पंत की भूमिका तय करें विराट
ऋषभ पंत के नंबर-4 स्लॉट पर बात करते हुए जहीर खान ने कहा "अगर विराट कहते हैं कि ऋषभ पंत उनके नंबर-4 हैं और उन्होंने जैसा कहा है तो इस जगह विराट को पंत को कम से कम 15-20 पारियों में मौका दिया जाना चाहिए। कोहली को पंत को सिर्फ मौका ही नहीं देना होगा बल्कि उन पर विश्वास भी करना होगा। पंत एक पॉवर हिटर हैं उनमें वो क्षमता है कि अगर बोर्ड पर रन पहले से लगे हों तो वो स्लॉग ओवर में बड़ी पारी खेल सकते हैं। लेकिन यह कप्तान को तय करना होगा कि वो पंत को किस भूमिका में देखना चाहते हैं।" जहीर ने कहा "अगर अय्यर को नंबर-4 पर प्रमोट किया जाता है तो पंत ऑटोमैटिक तेज खेलेंगे और यह उनका नैचुरल गेम भी है. उन्हें अपने गेम को प्लान करने का मौका मिलेगा और टीम के लिए वो बेहतर साबित होंगे।"
क्या सुलझ गई है नंबर चार की गुत्थी, श्रेयस करेंगें पंत की छुट्टी?


Click it and Unblock the Notifications
