बैन हटने के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर पहली बार जायेगी श्रीलंका, टेस्ट टीम में वापस लौटे सुरंगा लकमल
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से बैन हटने के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन कर रही जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका को इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाना है। इसको लेकर क्रिकेट श्रीलंका ने मंगलवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जिम्बाब्वे दौरे के लिये दिमुथ करुणारत्ने को टीम की कमान दी है।
पाकिस्तान के ऐतिहासिक दौरे से डेंगू के चलते टीम से बाहर रहने वाले सुरंगा लकमल की जिम्बाब्वे दौरे पर वापसी हुई है। जबकि टी20 में 4 साल के बाद वापसी करने वाले एंजेलो मैथ्यूज को टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया है। श्रीलंका की टीम इस सीरीज के लिये 16 जनवरी को रवाना होगी। सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी को खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच 27 जनवरी को शुरु होगा। दोनों ही मैचों का आयोजन हरारे स्पोर्टस क्लब में होगा।
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs AUS: वानखेड़े वनडे से पहले गंभीर ने बताया स्मिथ-कोहली में कौन है बेहतर खिलाड़ी
आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत न होने के कारण श्रीलंका या जिम्बाब्वे की टीम को इस श्रृंखला से कोई अंक प्राप्त नहीं होगा। जिम्बाब्वे की टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर-2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
हालांकि पिछले साल जुलाई में आईसीसी ने जिम्बाब्वे को क्रिकेट बोर्ड में राजनीतिक दखल के कारण बैन कर दिया था लेकिन बाकी देशों की अपील के चलते 3 महीने बाद इस बैन को हटा लिया गया।
और पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जेपी ड्यूमिनी ने क्रिकेट के हर प्रारूप से लिया संन्यास
जिम्बाब्वे दौरे के लिये श्रीलंका की टीम इस प्रकार है:
टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशडा फर्नाडो, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंडीमल, लाहिरू थिरिमाने, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लसिथ एम्बुलदेनिया, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नाडो, कासुन रजिथा, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
