IND vs NZ: भारतीय टीम की 3 गलतियां विराट सेना पर पड़ी भारी, 347 बनाकर भी हारी
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरु हुई वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट सेना को 347 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (103 रन), लोकेश राहुल (नाबाद 88 रन) और कप्तान विराट कोहली (51) की पारियों की बदौलत 347 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करते हुए कीवी टीम ने रोस टेलर (नाबाद 109), हेनरी निकल्स (78) और कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम (69) रनों की पारी खेल कर जीत की राह पर वापस आया।
और पढ़ें: IND vs NZ: क्रिकेट इतिहास में सिर्फ 3 बार हुआ यह कारनामा, 2 बार भारत रहा शामिल
ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है कि 347 रनों के विशाल स्कोर को खड़ा करने के बावजूद आखिर क्या वजह रही जो भारतीय टीम इसे बचा पाने नाकाम रहे। आइये एक नजर डालते हैं भारतीय टीम की ओर से मैच में की गई गलतियों पर जिसकी वजह से उसे हार का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें: SA vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगा डिकॉक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-अमला की लिस्ट में हुए शामिल

जसप्रीत बुमराह-मोहम्मद शमी ने बनाया वाइड फेंकने का रिकॉर्ड
हैमिल्टन में खेले गये इस मैच में भारतीय टीम ने एक्स्ट्रा के रूप में खूब रन बहाये, भारत के लिये जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने वाइड के रूप में काफी सारा एकस्ट्रा रन दिये। इतना ही नही भारत ने इतने एक्सट्रा रन दिये कि एक रिकॉर्ड बन गया। भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने 13 रन वाइड के रूप में दिये जबकि मोहम्मद शमी ने 7 रन वाइड के रूप में दिये। भारत ने इस मैच में 24 रन वाइड के रूप में दिये जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा दिये गये वाइड रनों में 5वां मौका बना।
क्रिकेट इतिहास की बात करें तो भारत ने 1999 में केन्या के खिलाफ सबसे ज्यादा 31 रन वाइड के रूप में दिये थे। जबकि 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 28 रन दिये थे। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 2007 में 26 वाइड फेंके थे जबकि इसी साल चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 25 वाइड फेंकी थी।

तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने कुलदीप यादव
भारत की ओर से चायनामैन कुलदीप यादव के लिये यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा क्योंकि न चाहते हुए भी उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में कुलदीप यादव भारत के तीसरे सबसे महंगे अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाज बने। कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 84 रन लुटाये और 2 विकेट हासिल की। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम युजवेंद्र चहल का है जिन्होंने 2019 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 88 रन लुटाये थे।

कुलदीप यादव ने छोड़ा रोस टेलर का गोल्डन कैच
न्यूजीलैंड के लिये मैच के हीरो रॉस टेलर ने 109 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब उनका कैच कुलदीप यादव ने छोड़ दिया और वो कैच इतना भारी पड़ गया कि वो मैच जिताकर नाबाद वापस लौटे। पारी के 23वां ओवर रविंद्र जडेजा कर रहे थे और ओवर की तीसरी गेंद पर रॉस टेलर ने हवाई शॉट खेला। वह स्वीप शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन टॉप एज लगा। कुलदीप शॉर्ट फाइन लेग से लपकने दौड़े लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
तब टेलर केवल 12 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यू जीलैंड का स्कोर तब 2 विकेट पर 125 रन था। इससे जडेजा भी कुछ नाखुश नजर आए। टेलर ने अपनी पारी में 84 गेंदों का सामना किया और 10 चौके, 4 छक्के लगाए।

फिर महंगे साबित हुए शार्दुल ठाकुर
भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर एक बार से महंगे साबित हुए। आज के मैच में उन्होंने 9 ओवर गेंदबाजी की और 80 रन लुटाये। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 विकेट ही हासिल किया। लेकिन उनका इस महंगे स्पैल ने कीवी बल्लेबाजों को वापस सेट होने का मौका दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
