Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैथ्यू हेडन की अपील पर सुरेश रैना ने बताया IPL इतिहास में अपना पसंदीदा पल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया भर में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग अपने घरों में बंद हैं। इस महामारी के चलते दुनिया भर में अब तक करीब 18.35 लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं जबकि करीब 1.13 लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। भारत में भी इस बीमारी ने पैर जमाने शुरु कर दिये हैं और इस महामारी के चलते अब तक 9152 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 308 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि भारत में लोग सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं जि वजह से बाकी देशों की तुलना में यहां नुकसान कम हुआ है, साथ ही 857 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं।

और पढ़ें: शाहिद अफरीदी मुद्दे पर गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- हरभजन ने क्यों की मदद

इस महामारी का प्रभाव दुनिया के हर क्षेत्र में देखने को मिला है जिसके चलते खेल जगत में होने वाली ज्यादातर गतिविधियों पर भी लगाम लग गया है। हालांकि इन सबके बीच घरों में बंद खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने पुराने दिनों को याद करते हुए फैन्स के साथ नये-नये किस्से शेयर कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये साथ खेल चुके ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन और सुरेश रैना का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने वीडियो के जरिये आईपीएल इतिहास के अपने पसंदीदा पलों के बारे में फैन्स को बताया है।

और पढ़ें: इंजमाम के तंज पर दानिश कनेरिया का करारा जवाब, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा

मैथ्यू हेडेन ने बताया क्या था आईपीएल इतिहास का सबसे खास पल

मैथ्यू हेडेन ने बताया क्या था आईपीएल इतिहास का सबसे खास पल

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये आईपीएल में कई शानदार पारियां खेल चुके ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडेन ने इस टूर्नामेंट के दौरान खेले गये अपने सर्वश्रेष्ठ पल के बारे में बात करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि तीसरे सीजन के दौरान जब वह दलाई लामा से मिले थे तो वह उनके जीवन का सबसे खास पल था।

इसके साथ ही हेडेन ने उसी सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए उस यादगार मैच को भी याद किया जिसमें धोनी की शानदार पारी के चलते सीएसके की टीम ने आखिरी समय में क्वालिफाई किया था।

रैना ने हेडेन की इस पारी को बताया अपना पसंदीदा पल

रैना ने हेडेन की इस पारी को बताया अपना पसंदीदा पल

अपनी इस वीडियो के साथ ही मैथ्यू हेडेन ने सीएसके के अपने पूर्व साथी सुरेश रैना को नॉमिनेट करते हुए इस चैलेंज का हिस्सा बनने को कहा, जिसे स्वीकारते हुए रैना ने भी एक वीडियो पोस्ट कर आईपीएल के अपने पसंदीदा लम्हे के बारे में बताया।

सुरेश रैना ने इसका जवाब देते हुए कहा,' आपका बहुत बहुत धन्यवाद मैथ्यू हेडन, मैं बताना चाहूंगा कि आईपीएल इतिहास में मेरी सबसे पसंदीदा पारी वो है जिसमें आपने दिल्ली के खिलाफ मंगूस बल्ले से 93 रनों की पारी खेली थी। उस मैच में आप हर गेंद को बाउंड्री लाइन पर भेज रहे थे। पिच में स्पिन होने के बाद भी आपने शानदार बल्लेबाजी की थी। हम उस मैच में बड़े स्कोर का पीछा कर रहे थे। मैं उस मैच में कप्तान था और हमारी अच्छी पार्टनरशिप भी हुई थी।'

रैना ने डुप्लेसिस को किया नॉमिनेट, IPL पर मंडरा रहा खतरा

रैना ने डुप्लेसिस को किया नॉमिनेट, IPL पर मंडरा रहा खतरा

वीडियो के अंत में रैना ने इस चैलेंज को आगे बढ़ाते हुए फाफ डुप्लेसिस को नॉमिनेट किया और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान को जवाब देने के लिये कहा।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के 13वें सीजन के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत सरकार लॉकडाउन को 2 हफ्ते तक बढ़ाने पर विचार कर रही है जिसे देखकर इस टूर्नामेंट का अनिश्चितकाल तक आयोजन टलना संभव है। पहले इसका आयोजन 29 मार्च से होना था।

Story first published: Tuesday, April 14, 2020, 21:22 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+