क्या T20 विश्व कप में संन्यास से वापस लौटेंगे एबी डिविलियर्स, दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की संन्यास से वापसी को लेकर फैन्स के बीच लगातार चर्चा चल रही है। साउथ अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने भी टी20 विश्व को लेकर इस खिलाड़ी के टीम में वापस लौटने की उम्मीद जताई थी। वहीं उनके साथी खिलाड़ी फाफ डुप्लेसिस ने भी कई मौकों पर कहा कि वह टीम में एबी डिविलियर्स की वापसी को पर काफी खुश होंगे। उम्मीद थी कि आईपीएल के 13वें संस्करण में एबी डिविलियर्स शानदार प्रदर्शन करेंगे और उसी के आधार पर संन्यास से वापस लौटकर टी20 विश्व कप में जीत के लिये अपना योगदान देंगे। हालांकि कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए फिलहाल आईपीएल का हो पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
और पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज ने बताया कैसे युवराज-धोनी ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट
ऐसे में पूर्व अफ्रीकी कप्तान का मानना है कि वह इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में वापसी को लेकर फिलहाल कुछ भी नहीं कह सकते वो भी तब जब कोरोना वायरस के चलते इस टूर्नामेंट के आयोजन पर भी संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं।
और पढ़ें: IPL 2020 कराना है तो फिर से तैयार करना होगा क्रिकेट कैलेंडर, पूर्व भारतीय कप्तान ने गिनाये कारण

झूठी उम्मीद नहीं देना चाहते डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स ने संन्यास से लौटकर अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि वह फैन्स और देश वासियों को झूठी उम्मीद नहीं देना चाहते, खासतौर से तब जब टी20 विश्व कप के आयोजन पर ही खतरा मंडरा रहा हो।
दैनिक समाचार पत्र रिपोर्ट से बात करते हुए डिविलियर्स ने कहा, 'मैं अभी छह महीने आगे के बारे में नहीं सोच सकता। मैं किसी ऐसे मोड़ पर पहुंच सकता हूं जहां मैं बाउच (कोच मार्क बाउचर) से कहूंगा कि मैं खेलने का इच्छुक था, मैं कोई भूमिका निभाना चाहता हूं लेकिन मैं खुद खेलने में सक्षम नहीं हूं। मुझे ऐसी प्रतिबद्धता और झूठी उम्मीदें बंधाने से डर लगता है।'

टीम में सीधा प्रवेश पाने का हक नहीं
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्वान की तरह एबी डिविलियर्स का भी मानना है कि वह दक्षिण अफ्रीकी टीम में सीधे प्रवेश पाने के हकदार नहीं हैं।
उन्होंने कहा, 'उन्हें तभी मेरा चयन करना चाहिए जब उन्हें लगे कि मैं दूसरे खिलाड़ी से बेहतर हूं। मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो यह समझे कि मैं जो चाहता हूं वैसा ही होना चाहिए। अगर टूर्नामेंट अगले साल तक स्थगित होता है तो कई चीजें बदल जाएंगी। अभी मैं खुद को उपलब्ध मानकर चल रहा हूं लेकिन मैं यह नहीं जानता हूं कि तब मेरी फिटनेस कैसी रहेगी और क्या मैं तब स्वस्थ रहूंगा।'

शत प्रतिशत फिट होने पर ही खेलूंगा विश्व कप
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान का मानना है कि वह टी20 विश्व कप में वापसी के लिये तभी कह सकते हैं जब वह पूरी तरह से फिट हों और वर्तमान में तो टूर्नामेंट के आयोजन पर संकट है तो ऐसे में कैसे वह इस बात पर टिप्पणी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'मैं अगर शत प्रतिशत फिट रहता हूं जैसा कि मैं चाहता हूं तो फिर मैं उपलब्ध रहूंगा। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो 80 प्रतिशत फिट होने पर खुद को उपलब्ध रखे। तब मुझे ट्रायल्स से गुजरकर बाउचर को दिखाना होगा कि मैं अब भी अच्छा खिलाड़ी हूं।'

दोबारा आहत होना नहीं चाहते डिविलियर्स
ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप डिविलियर्स की वापसी के लिए शानदार मंच हो सकता है, लेकिन वह इंग्लैंड में पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान घटी घटनाओं को नहीं दोहराना चाहते हैं जब रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्होंने वापसी की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन उनकी पेशकश ठुकरा दी गई थी।
उन्होंने कहा, 'मैं एक निश्चित जवाब देने को लेकर अनिश्चित हूं क्योंकि पूर्व में मैं काफी आहत हुआ था। लोग फिर से सोचेंगे कि मैंने अपने देश से मुंह मोड़ा। मैं सीधे टीम में जगह नहीं बना सकता हूं। मुझे अपना स्थान पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और उसका हकदार बनना होगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
