Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि सौरव गांगुली से बेहतर कप्तान हैं एमएस धोनी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जब भी महान कप्तानों के बारे में बात होती है तो दो खिलाड़ियों का नाम जरूर लिया जाता है, जिसमें मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जिक्र जरूर होता है। सोशल मीडिया और फैन्स के बीच अक्सर यह सवाल सुनने को मिलता है कि इन दोनों कप्तानों के बीच कौन ज्यादा महान कप्तान रहा है। ज्यादातर दिग्गज खिलाड़ी इस सवाल का जवाब सौरव गांगुली के रूप में देते हैं लेकिन हाल ही में एक पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने एमएस धोनी का ज्यादा बेहतर कप्तान बताया है।

और पढ़ें: युवराज के 6 छक्कों पर कुछ ऐसा था ब्रॉड के पिता का रिएक्शन, कहा- खत्म कर दिया करियर

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के मुश्किल समय में इन खिलाड़ियों ने टीम की कमान संभाली और ऊंचाइयों पर ले गये। दिग्गजों कप्तानों की लिस्ट में यह दोनों खिलाड़ी अपनी जगह आसानी से बना सकते हैं।

और पढ़ें: कभी सुसाइड करना चाहते थे कुलदीप यादव, बताया नहीं बनना चाहते थे स्पिन गेंदबाज

अतुल वासन ने बताया कि क्यों गांगुली से बेहतर हैं धोनी

अतुल वासन ने बताया कि क्यों गांगुली से बेहतर हैं धोनी

अतुल वासन ने दोनों कप्तानों के बारे में बात करते हुए कहा कि सौरव गांगुली की तुलना में महेंद्र सिंह धोनी बेहतर कप्तान हैं।

उन्होंने कहा,'धोनी बेहतर कप्तान हैं, वो तीनों फ़ॉर्मेट में ही टीम के लिए अच्छे हैं। सौरव गांगुली ने शुरुआत बहुत अच्छी की थी लेकिन बाद के करियर में ऐसा बिलकुल नहीं रहा था। कप्तान ऐसा होना चाहिए जो बिना किसी समस्या से टीम में अपनी जगह बना लें। कप्तान ऐसा होना चाहिए। जो टीम के चयनित होने के बाद चुना जायें। टीम चुनने के बाद फैसला हो की किसे कप्तान बनाया जाए। इस तरह देखने के बाद धोनी बहुत आगे नजर आते हैं।'

दोनों कप्तानों ने भारतीय टीम के लिये किया काफी कुछ

दोनों कप्तानों ने भारतीय टीम के लिये किया काफी कुछ

सौरव गांगुली ने भारतीय टीम की कमान उस समय संभाली जब मैच फिक्सिंग स्कैंडल के बाद भारतीय टीम को खड़ा करने की कोशिश की और कई मैच विनर खिलाड़ी बनाये। सौरव गांगुली की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 2003 विश्व कप फाइनल तक पहुंचाया। जबकि एम एस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहला टी20 विश्व कप और 28 साल का वनडे विश्व कप सूखा मिटाया। धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने टेस्ट प्रारूप में पहला स्थान हासिल किया था और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत भी शामिल है।

दोनों कप्तानों के बीच तुलना करना गलत

दोनों कप्तानों के बीच तुलना करना गलत

भारतीय टीम की परिस्थितियों को देखते हुए दोनों कप्तान के बीच तुलना करना ही गलत है क्योंकि दोनों के टीम संभालने का तरीका ही अलग था।

महान कप्तानों के लिस्ट में शामिल हो चुके इन दिग्गजों के बाद अब विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और टेस्ट फ़ॉर्मेट में तो इन दोनों दिग्गजों से भी आगे निकल चुके हैं। हालांकि सीमित ओवर फ़ॉर्मेट में अभी भी कोहली इन दोनों दिग्गजों से पीछे ही नजर आ रहे हैं। फैन्स को उम्मीद है की एक समय ऐसा होगा जब इन तीनों खिलाड़ियों की आपस में तुलना होगी।

Story first published: Monday, April 27, 2020, 15:30 [IST]
Other articles published on Apr 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+