Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिवालिये की कगार पर विंडीज क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों को जनवरी से नहीं मिला पैसा

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इस समय भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा हैं। आर्थिक संकट से गुजर रहा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इस समय दिवालियेपन की कगार पर है। हालत इतनी खराब है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जनवरी से अपने खिलाड़ियों की मैच फीस का भुगतान नहीं किया है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि संचालन संस्था इस समय आर्थिक रूप से काफी मुश्किल में है।

और पढ़ें: Video: हरमनप्रीत कौर ने शेयर की जबरदस्त 'मैजिक ट्रिक', फैन्स रह गये हैरान

विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि इसके चलते खिलाड़ियों की 'रिटेनर' राशि दी जा चुकी है लेकिन मैच फीस का भुगतान नहीं किया गया है।

वेस्टइंडीज खिलाड़ी संघ (डब्ल्यूआईपीए) के सचिव वेन लुईस ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से बात करते हुए कहा, 'मासिक वेतन (और भत्ते) दे दिये गये हैं। समस्या यह है कि प्रथम श्रेणी प्रतियोगिताओं में रिटेन खिलाड़ियों को अभी तक आठ दौर की मैच फीस नहीं दी गयी है। '

और पढ़ें: रोहित शर्मा ने दी चेतावनी, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

उन्होंने कहा, 'क्रिकेट वेस्टइंडीज वित्तीय रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है। इन खिलाड़ियों को हम भुगतान करने की कोशिश कर रहे हैं। '

रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी पुरूष टीम को जनवरी में आयरलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज और फरवरी-मार्च में खेली गई 3 वनडे और 2 टी20 मैचों की फीस नहीं दी गई है। जबकि महिला खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए टी20 विश्व कप के खेले गये 4 मैचों की फीस भी दी जानी बाकी है।

और पढ़ें: जब अखबार में नाम छपवाने के लिये सचिन तेंदुलकर ने की बेइमानी, खाते में डलवाये एक्स्ट्रा 6 रन

इस बीच क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने भरोसा दिलाया है कि निकट भविष्य में खिलाड़ियों को भुगतान कर दिया जायेगा।

Story first published: Friday, April 24, 2020, 15:09 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+