कपिल देव ने खोला अपनी नई लुक का राज, बताया-किससे प्रेरित हो लिया हेयरकट
नई दिल्ली। भारतीय टीम को पहली बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान और महान ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव के नये लुक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। कपिल देव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने नये लुक को जारी किया था जिसमें वह बिना बालों के नजर आ रहे हैं। इस लुक को जारी करने के बाद फैन्स के बीच कपिल देव खासा चर्चा का विषय बनें रहे, जिसमें फैन्स ने उनके नये लुक की तारीफ तो की लेकिन यह भी जानना चाहा कि आखिरकार किस कारण कपिल देव ने ऐसा लुक लिया।
और पढ़ें: 'जो काम थूक से होता है वो वैसलीन नहीं कर सकती', हरभजन-नेहरा ने बॉल टैंपरिंग पर जताया ऐतराज
फैन्स के इस सवाल का जवाब चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से दिया है। सीएसके की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट से कपिल देव की एक वीडियो जारी की है जिसमें वह इस नये लुक को लेने के पीछे का कारण बताते नजर आ रहे हैं और साथ ही यह भी बता रहे हैं कि किन खिलाड़ियों की वजह से उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने कहा,' मैंने इंस्टाग्राम पर अपने हीरो सर विवियन रिचर्डस को देखा, जो कि अक्सर इसी लुक में नजर आते हैं। मैंने धोनी को भी इस लुक में देखा था, जो कि मेरे एक और हीरो हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के हेयरकट को देखकर मैंने भी सोचा कि आखिरकार मैं भी क्यों नहीं, मैं भी अपने हीरो को फॉलो करूंगा। लॉकडाउन के चलते मेरे पास मौका था, तो मैंने यह हेयरकट कर लिया।'
और पढ़ें: जानें कितने में नीलाम हुआ केएल राहुल का विश्व कप बैट, इस चीज से आज भी हैं परेशान
गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स अक्सर इस अंदाज में नजर आते हैं जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में भारत को दूसरी बार वनडे विश्व कप जिताने के बाद अपने लंबे-लंबे बालों को अलविदा कह दिया था और इस लुक को अपनाया था।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी यही लुक रखते हैं। फैन्स ने शिखर धवन को लंबे समय से बड़े बालों में नहीं देखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
