Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

9Baje9Minute: पीएम मोदी की अपील पर कोहली, सचिन समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने जलाये दिये

नई दिल्ली। देश भर में फैले कोरोना वायरस की बीमारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर रविवार को रात 9 बजे एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी ने देशवासियों से कोरोना वायरस के खिलाफ भारतीयों की एकजुटता और सामूहिकता को दिखाने के लिये रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिये घर की लाइटों को बंद करके अपने दरवाजों और खिड़की में दिया जलाने की अपील की थी। पीएम मोदी की इस अपील के समर्थन में देश भर में लोगों ने एक साथ लाइटें बंद करके कहीं दिये, कहीं मोमबत्ती तो कहीं मोबाइल फोन की टॉर्च लाइट जलाकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

और पढ़ें: Video: अकेले कमरे में कैसे खेलें क्रिकेट, केविन पीटरसन ने शेयर किया मजेदार वीडियो

इस दौरान ऐसा लगा जैसे भारत में दीवाली इस बार अप्रैल में ही आ गई है। इस मौके पर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी भी पीछे नहीं रहे और अपने घरों में दिया जलाकर पीएम मोदी के इस अभियान में जुड़े। आइये एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों की ओर से पोस्ट की गई इन तस्वीरों पर जिनमें उन्होंने पीएम मोदी की इस अपील में अपना योगदान दिया है।

और पढ़ें: जब धोनी को मैदान पर आशीष नेहरा ने दी थी गाली, जानें उस घटना पर अब क्या बोले

विराट कोहली ने कहा- साथ आयें और प्रार्थना में जुड़ें

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मौके पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा लिखा कि एक प्रार्थना बड़ी उम्मीद दे सकती है। इसीलिये आइये एकसाथ प्रार्थना में जुड़े और एक प्रभाव छोड़ने की कोशिश करें। आइये सब साथ खड़े हों और हर किसी की सुरक्षा के लिये प्रार्थना करें।

सहवाग ने लिखा- हम जल्द ही इस मुसीबत से बाहर निकल लेंगे

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि इस मुसीबत की घड़ी में देश का हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभा रहा है और साथ रहकर ही हम इससे जल्द निपट लेंगे।

सचिन तेंदुलकर ने कहा- साफ रहें और सुरक्षित रहें

भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी दिये जलाये और एक संदेश लिखा। सचिन तेंदुलकर ने लिखा,'मैं और मेरा परिवार उन सभी सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद कहते हैं जो हमारे आसपास और अस्पतालों की सफाई करते हैं, प्रभावित क्षेत्रों कीटाणुरहित करते हैं और इस प्रकार वायरस को किनारे पर रखते हैं। आइए हम अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करके अपने बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए अपनी प्रतिज्ञा को भी स्वीकार करें।

जहीर खान ने भी जलाया दिया

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी इस मौके पर एक दिया जलाने की फोटो पोस्ट की और लिखा कि मुश्किल की इस घड़ी में हम सब साथ खड़े हैं।

Story first published: Monday, April 6, 2020, 14:00 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+