For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: अकेले कमरे में कैसे खेलें क्रिकेट, केविन पीटरसन ने शेयर किया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सब कुछ पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। ऐसे में खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी और खेल विशेषज्ञ अपने घर पर रहकर सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स से संपर्क साधे हुए हैं। मौजूदा समय में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी केविन पीटरसन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह इस खाली समय का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। वह कभी इंस्टाग्राम पर खिलाड़ियों के साथ लाइव चैट करते नजर आते हैं तो कभी ट्विटर पर फैन्स के साथ सवाल जवाब करते नजर आते हैं।

और पढ़ें: कोरोना वायरस से लड़ने के लिये हरभजन-युवराज का बड़ा ऐलान, जानें कौन दे रहा कितना दान

इस बीच केविन पीटरसन ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि आप क्वारेंटाइन के दौरान कैसे अकेले कमरे में क्रिकेट खेल सकते हैं। केविन पीटरसन की ओर से इंस्टाग्राम पर शेयर इस मजेदार वीडियो में एक आदमी पूरी तरह से क्रिकेट किट के साथ खड़ा नजर आ रहा है और शॉट लगाते के साथ ही ट्रेडमिल पर एक रन लेने के लिये दौड़ने लगता है।

केविन पीटरसन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह वीडियो उन्हें किसी ने वॉट्सऐप पर भेजी थी, जो उन्हें काफी अच्छी लगी तो उन्होंने इसे फैन्स के साथ शेयर करना जरूरी समझा।

और पढ़ें: जब धोनी को मैदान पर आशीष नेहरा ने दी थी गाली, जानें उस घटना पर अब क्या बोले

उन्होंने लिखा, 'ये जो भी हैं, जीनियस हैं। मुझे वॉट्सऐप पर किसी ने भेजा।' इसके साथ ही उन्होंने हंसी वाली स्माइली भी बनाई। उल्लेखनीय है कि केविन पीटरसन के इंस्टाग्राम पर 18 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इस वीडियो को अब तक 1.25 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।

आपको बता दें कि हाल ही में केविन पीटरसन ने इंस्टाग्राम लाइव पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लिया था। से गुरुवार को सोशल मीडिया पर चर्चा भी की थी। इससे पहले वह सीमित ओवर्स प्रारूप में टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा के साथ भी इसी तरह इंटरव्यू लेते नजर आये थे।

और पढ़ें: केविन पीटरसन के साथ विवाद पर एंड्रयू स्ट्रॉस ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्यों टीम से किया था बाहर

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, April 6, 2020, 13:35 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+