Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

होटल स्टाफ की सर्विस से खुश होकर रोनाल्‍डो ने दे दी 16 लाख की टिप

एथेन्स: दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने एक होटल स्टाफ को 16 लाख रुपये की टिप देकर सबको चौंका दिया। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्‍डो ने ग्रीस के लग्जरी रिसॉर्ट के एक स्टाफ को टिप में 16 लाख रुपये दिए तो रेस्तरां के कर्मचारी भी हैरान रह गए। डेली मेल की खबर के अनुसार, रोनाल्डो अपने दोस्तों के साथ लंच के लिए लग्जरी रिसॉर्ट में गए थे, जहां स्टाफ की सर्विस से प्रभावित होकर 16 लाख रुपए टिप के रूप में दे दिए।

ये भी पढ़ें: संन्यास वापस लेकर टेस्ट मैच में खेल सकता है ये इंग्लिश बॉलर, विराट को किया था वनडे में परेशान

रोनाल्डो ने होटल स्टाफ को 17850 पाउंड (लगभग 16 लाख रुपए) टिप के तौर पर दे दिए। इतनी भारी टिप मिलने रेस्तरां के कर्मचारी भी हैरान रह गए। बता दें कि हाल ही में जुवेंट्स ने रोनाल्डो के साथ 117 मिलियन डॉलर का करार किया है। नए समझौते के मुताबिक रोनाल्डो अगले चार साल तक जुवेंट्स के लिए खेलेंगे। रोनाल्डो का रियल मैड्रिड के साथ 9 साल का लम्बा साथ रहा। रोनाल्डो जुवेंट्स से जुड़ने से पहले ग्रीस में कुछ वक्त बिताने गए थे।

इसके पहले वर्ल्ड कप के दौरान भी रोनाल्डो उरूग्वे के खिलाड़ी को सहारा देकर मैदान से बाहर ले गए थे। उस मैच में हार के साथ ही पुर्तगाल का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया था। माना जा रहा है कि ये रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप था। अगर ऐसा होता है तो इस स्टार खिलाड़ी का पुर्तगाल को विश्व विजेता बनाने का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

ये भी पढ़ें: भारतीय U-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 21 रनों से दी मात

Story first published: Saturday, July 21, 2018, 14:35 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+