धोनी के अंदर क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी20 विश्व कप- मोहम्मद कैफ
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 2 ही मुद्दे हैं जिन पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, पहला आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन कब हो रहा है और दूसरा कि क्या इस टी20 विश्व कप में एमएस धोनी की वापसी हो सकेगी। इन दिनों ही बातों पर आजकल चर्चा जोरों से है, हालांकि बीसीसीआई ने कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हुई मौजूदा स्थिति को देखते हुए आईपीएल के 13वें सीजन को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया है। लेकिन एमएस धोनी को लेकर चीजें अभी भी साफ नहीं हुई है।
और पढ़ें: 'शिखर या राहुल' T20 में रोहित के साथ किसे करनी चाहिये ओपनिंग, जानें आंकड़ों की बात
फैन्स से लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ तक हर कोई इस बात का बेताबी से इंतजार कर रहा है कि क्या एमएस धोनी को फिट होने के बावजूद टी20 टीम से दरकिनार किया जाता है या टीम में शामिल किया जाता है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने धोनी की टीम में वापसी का समर्थन किया है।
और पढ़ें: सारी हदें तोड़ ट्विटर पर दानिश कनेरिया से भिड़े फैजल इकबाल, कहा- पैसों के लिये बेची आत्मा

धोनी जानते हैं कि दबाव में कैसे जीता सकते हैं मैच
उल्लेखनीय है कि धोनी के फिट होने के बावजूद सिर्फ इस बात पर चयन रुका है क्योंकि वह पिछले साल विश्व कप के बाद से लगातार मैदा से दूर बने हुए हैं। आईपीएल में प्रदर्शन के जरिये वह टी20 टीम में जगह बनाना चाहते थे लेकिन आयोजन टल जाने की वजह से अब धोनी के करियर पर सवाल उठ रहा है।
मोहम्मद कैफ ने कहा, 'देखिए लोगों की नजरें धोनी पर हो सकती हैं कि वो किसी तरह से आईपीएल में खेलने जा रहे हैं और फिर टी20 विश्व कप की बातचीत होगी। लेकिन मेरा नजरिया दूसरों से अलग है। मैं धोनी को उनके आईपीएल फॉर्म के आधार पर नहीं आंकता। वो एक महान बल्लेबाज हैं और वो अब फिट भी हैं। वो आईपीएल खेलना चाहते हैं, कप्तानी करते हैं और अपनी उपलब्धता दिखा रहे हैं। एक जीतने वाली मानसिकता है और दबाव में भी खेल को जीतना जानते हैं।'

धोनी को दरकिनार करना होगा अनुचित
कैफ ने आगे कहा 'इसलिए मुझे लगता है कि उनको दरकिनार करना अनुचित होगा। देखें कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है और जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक खेलता है, तो उनके करियर में उतार-चढ़ाव आते है। ये हर क्रिकेटर के साथ होता है, ना कि केवल धोनी के साथ।'

खराब नहीं है धोनी की फॉर्म
गौरतलब है कि एमएस धोनी ने पिछले साल विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में आखिरी बार शिरकत की थी जिसे याद करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि विश्व कप सेमीफाइनल में खराब शुरुआत के बावजूद हर किसी के मैच जीतने की उम्मीद सिर्फ इसलिये थी क्योंकि धोनी मैदान पर मौजूद थे।
उन्होंने कहा,' विश्व कप का सेमीफाइनल, जो हम हार गए थे, हर कोई धोनी से इसे जीतने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए, वहां से लोगों ने सोचा कि धोनी नहीं होने चाहिए। लेकिन मेरे लिए धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। लोग पिछले 10-15 साल में धोनी के रिकॉर्ड को देखें। देखिए मौजूदा फॉर्म महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही उनका फॉर्म इतना खराब नहीं था कि आप उन्हें बाहर करें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
