कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटी मिल्खा सिंह की बेटी, हर रोज दौड़ रही मैराथन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में इन दिनों भारत के सबसे महान एथलीट खिलाड़ी और फ्लाइंग सिक्ख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की बेटी ने मोर्चा संभाला हुआ है। मिल्खा सिंह की बड़ी बेटी इन दिनों न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों की इलाज कर रही हैं। मिल्खा सिंह की बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह इन दिनों न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर हैं और इमरजेंसी वार्ड में कोरोना के मरीजों का इलाज कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि इस महामारी की चपेट में अब तक 40000 से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों की मौत हो चुकी है।
और पढ़ें: असहाय बच्चों की मदद के लिये अपना विश्व कप बैट नीलाम कर रहे हैं केएल राहुल
इस बारे में बात करते हुए 4 बार के यूरोपीय टूर चैम्पियन जीव ने कहा,'वह न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटियन अस्पताल में एमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर हैं, जब भी कोरोना वायरस के लक्षण वाला कोई मरीज आता है तो उन्हें उसका इलाज करना होता है। वह पहले मरीज की जांच करती हैं, जिसके बाद उन्हें आइसोलेशन के लिये अलग वॉर्ड में भेजा जाता है।'
गौरतलब है कि 54 वर्षीय मोना ने पटियाला से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और 90 के दशक में अमेरिका जाकर बस गई।
और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते टली एक और सीरीज, दक्षिण अफ्रीका ने रद्द किया श्रीलंका टूर
जीव ने कहा, 'मुझे उन पर गर्व है, वह हर रोज मैराथन दौड़ रही हैं, वह हफ्ते में पांच दिन काम करती हैं, कभी दिन में, कभी रात में और बारह-बारह घंटे। मैं उसे लेकर चिंतित हूं। लोगों का इलाज करते समय कुछ भी हो सकता है। हम उससे रोज बात करते हैं। मम्मी-पापा भी रोज उससे बात करते हैं। मैं उसे सकारात्मक रहने और इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए कहता हूं।'
जीव ने साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों का सम्मान करें। गौरलब है कि इस महामारी के बीच भारत में डॉक्टर्स और पुलिस वालों पर हमले की कई घटनायें सामने आई हैं।
और पढ़ें: पालघर मॉब लिंचिंग पर इरफान-गंभीर समेत कई खिलाड़ियों में भी आक्रोश, जानें किसने क्या कहा
उन्होंने कहा, 'मैं देश के हर नागरिक से अपील करना चाहता हूं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जुटे लोगों का सम्मान करें। चाहे वह डॉक्टर हो, पुलिस या फिर सफाईकर्मी। उनका सम्मान करना चाहिए और उनकी चिंता करनी चाहिए।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
