For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

हीरो आई लीग में रियल कश्मीर ने खोला जीत का खाता, चैम्पियन चेन्नई को हराया

नई दिल्ली। हीरो आई-लीग के 13वें सीजन में रियल कश्मीर एफसी ने टीआरसी ग्राउंड पर खेले गए मैच में गुरुवार को यहां मौजूदा चैंपियन चेन्नई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर अपना जीत का खाता खोला। अपनी पहली जीत के साथ रियल कश्मीर की टीम अंकतालिका में पांच अंकों के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई की टीम पांच मैचों में इतने ही प्वाइंटस के साथ 8वें नंबर पर खिसक गई है। आई लीग के इस मैच में जहां रियल कश्मीर के लिये दानिश फारुक, बाजी अर्मांड ने गोल दागे वहीं चेन्नई सिटी की ओर से सैयद सुहैल पाशा ने एक गोल दागा।

मैच के शुरुआती मिनट में ही मेजबान रियल कश्मीर ने गोल करने का मौका बना लेकिन चेन्नई के डिफेंस को भेद पाने में नाकाम रहे। मैच के 7वें मिनट में मेसन रोबर्टसन अपने साथी कालुम हिगिंबॉथम से मिले पास पर गोल करना चाहते थे लेकिन चेन्नई के शानदार डिफेंस को भेद पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: SA vs ENG: 2019 खत्म होने से पहले जेम्स एंडरसन ने बनाया 9-9-9 का ये अनोखा रिकॉर्ड, देखें आंकड़े

हालांकि इसके बावजूद रियल कश्मीर ने चेन्नई पर दबाव बनाना नहीं छोड़ा और मैच के 22वें मिनट में चेन्नई के डिफेंस को छकाते हुए पहला गोल दागा। रियल कश्मीर के लिये दानिश फारुक ने हिगिंबॉथम के शानदार शॉट पर बेहतरीन हेडर लगाकर टीम के लिये पहला गोल हासिल किया।

पहला गोल दागने के 5 मिनट बाद ही रियल कश्मार ने बाजी अर्मांड के दम पर बढ़त को दोगुना चला। इस बार भी गोल में हिगिंबॉथम ने भरपूर योगदान दिया और 27वें मिनट में उनकी ओर से बनाए गए इस मूव पर अर्माड ने गोल करके रियल कश्मीर को 2-0 की बढ़त दिला दी।

और पढ़ें: 2nd Test, AUS vs NZ: मेलबर्न में बॉक्सिंग डे पर लगी रिकॉर्डों की झड़ी, स्मिथ ने ग्रैग चैपल को पछाड़ा

रियल कश्मीर ने 39वें मिनट में अपना तीसरा गोल लगभग दाग ही दिया था, लेकिन रोबटरे एस्लवा का यह शॉट थोड़ा वाइड रह गया और मेजबान टीम को पहले हाफ की समप्ति तक दो गोलों से ही संतोष करना पड़ा।

दूसरा हाफ शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही चेन्नई सिटी ने भी वापसी करते हुए अपना खाता खोला। चेन्नई के लिये सैयद सुहैल पाशा ने 48वें मिनट में यह गोल दागा।

और पढ़ें: SA vs ENG: जब मैदान पर खिलाड़ी नहीं फोटोग्राफर हुआ चोटिल, स्ट्रेचर से ले जाना पड़ा बाहर

68वें मिनट में नाइजीरियाई डिफेंडर लवडे ओकेचुकवु रियल कश्मीर का तीसरा गोल दागने से चूक गए। आखिरी मिनटों में भी मेहमान चेन्नई सिटी लगातार प्रयास करने के बावजूद बराबरी का गोल नहीं कर पाई और रियल कश्मीर ने 2-1 की बढ़त को कायम रखते हुए सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। मेजबान टीम के दानिश फारूक को हीरो ऑफ द मैच चुना गया।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 9:17 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+