ISL 2021-22: कोलकाता में खेला जायेगा इंडियन सुपर लीग का यह सीजन, जानें क्या होंगे नियम

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के लिये घरेलू स्तर पर खेली जाने वाली सबसे बड़ी लीग इंडियन सुपर लीग का अगला सीजन 8 महीने बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार है। इंडियन सुपर लीग का आखिरी सीजन गोवा में खेला गया था लेकिन इस बार का टूर्नामेंट कोलकाता में आयोजित किया जायेगा। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह फैसला लिया। एआईएफएफ के जनरल सेक्रेटरी कुशल दास ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई मीटिंग में आईएसएल के अगले सीजन को कोलकाता में आयोजित कराने का फैसला किया है। मौजूदा हालात में खिलाड़ियों की शारीरिक और मानसिक हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी है, इसे देखते हुए हम इस सीजन को भी पिछली बार की तरह एक ही शहर में आयोजित कराने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि आईएसएल के इस सीजन में 13 टीमें हिस्सा लेंगी और पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा मैचों का भी आयोजन किया जाना है। आईएसएल के पिछले सीजन में 80 मैचों का आयोजन किया गया था जबकि इस सीजन में 114 मैच खेले जायेंगे। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी सभी टीमें एक दूसरे से भिड़ती नजर आयेंगी, जिसके बाद टीमें दो ग्रुप में बंट जायेंगी।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत को विजेता बताने पर टिम पेन ने मांगी माफी, जमकर की कीवी टीम की तारीफ

एक गुप में 6 टीमें खेलती नजर आयेंगी तो वहीं दूसरे ग्रुप में 7 टीमें हिस्सा लेती नजर आयेंगी। 7 टीमों के ग्रुप में टेबल की टॉप 7 टीमें शामिल होंगी जबकि आखिरी की 6 टीमें दूसरे ग्रुप में खेलती नजर आयेंगी। समिति ने क्वालिफॉयर्स के लिये बेंगलुरू को दूसरे स्थान के रूप में चुना है।

गौरतलब है कि आईएसएल के इस सीजन में भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा मौका मिलने वाला है क्योंकि इंडियन सुपर लीग के इस सीजन में 7 भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर किसी भी वक्त होना जरूरी हो गया है। वहीं पर विदेशी खिलाड़ियों की संख्या भी 4 पर सीमित हो गई है।

और पढ़ें: Archery विश्व कप में दीपिका ने लगाई गोल्ड मेडल की हैट्रिक, फिर बनी दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन मैचों को एक राज्य के अंदर कराने के पक्ष में है ताकि खिलाड़ियों को कम ट्रैवल करना पड़े और कोरोना वायरस के खतरे से लोग बच सकें।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 20:10 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+