For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 7: नॉर्थइस्ट को रौंदकर फिर से टॉप पर पहुंचा मोहन बागान, 2-0 से हराया

ISL 2020 21 atk mohun bagan vs northeast united Match Highlights: नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी लीग आईएसएल (ISL 2020) का 7वां सीजन जारी है और लीग के 46वें मैच में मौजूदा चैम्पियन मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) की टीम का सामना नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से हुआ। इंडियन सुपर लीग के इस रोमांचक मैच में मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिरकार उनकी टीम किस वजह से चैम्पियन है और रॉय कृष्णा की ओर से 51वें मिनट और बेंजामिन लांबेट की ओर से 57वें मिनट में किये गये गोलों के दम पर मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) की टीम ने नॉर्थइस्ट युनाइटेड (North East United FC) की टीम को 2-0 से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) की टीम अंक तालिका में एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई है। एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) के 9 मैचों में 20 अंक हो गये हैं, वहीं 8 मैचों में 19 अंक हासिल करने वाली मुंबई सिटी एफसी की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है।

और पढ़ें: AUS vs IND: बॉलिंग नहीं फील्डिंग में भी कमाल हैं टी नटराजन, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

वहीं नॉर्थइस्ट युनाइटेड (North East United FC) की टीम 9 मैचों में 11 अंकों के साथ अंकतालिका में छठे नंबर पर काबिज है। एटीकेएमबी की ओर से इस मैच में 51वें मिनट में गोल हुआ लेकिन 58वें मिनट में जो गोल उसके खाते में जुड़ा वह असल में एक आत्मघाती गोल था, और यह गोल हाईलैंडर्स के कप्तान बेंजामिन लाम्बोट की गलती का नतीजा था। एटीकेएमबी की यह इस सीजन की छठी जीत है।

पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। गेंद पर कब्जे के मामले में एटीके मोहन बागान आगे रहा। उसने टागरेट पर एक शाट लगाया जबकि हाईलैंडर्स एक भी इस तरह का मौका नहीं बना सका। दोनों टीमों को दो-दो कार्नर मिले लेकिन कोई भी इन्हें गोल में परिवर्तित नहीं कर सकी।

कुल मिलाकर यह हाफ काफी टेक्टिकल रहा। एटीकेएमबी ने अधिक मौका बनाए और इस हाफ में काफी आक्रामक खेल दिखाया। एटीकेएमबी के कुछ खिलाड़ियों ने सराहनीय खेल दिखाया लेकिन वे पोस्ट को भेद नहीं सके। इस दौरान हालांकि हाईलैंडर्स अपनी रक्षापंक्ति पर ध्यान केंद्रित किए रहे और वे अपने इस प्रयास से खुश होंगे।

इस हाफ में तीन बुकिंग हुई। 25वें मिनट में एटीकेएमबी के डेविड विलियम्स को पीला कार्ड मिला जबकि 39वें मिनट में इसी टीम के सुभाशीष बोस बुक किए गए। तीसरा पीला कार्ड भी एटीकेएमबी के ही कार्ल मैक्हग को 45वें मिनट में मिला।

पहले हाफ में की गई मेहनत का फल एटीकेएमबी को दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मिल गया। 51वें मिनट में राय कृष्णा ने टिरी द्वारा मिले पास पर डाइविंग हेडर के जरिए गोल करते हुए एटीकेएबी को 1-0 से आगे कर दिया। यह गोल कार्नर किक पर हुआ जो इदु गार्सिया ने लिया था। यह इस सीजन में कृष्णा का छठा गोल है। अब वह सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

और पढ़ें: PAK vs NZ: पाकिस्तानी गेंदबाज करते हैं उम्र में हेराफेरी, पूर्व तेज गेंदबाज ने लगाया बड़ा आरोप

एटीके ने पहला गोल होने के बाद हमला और तेज कर दिया। 58वें मिनट में उसने एक अच्छ हमला बोला और बाक्स में हुई आपाधापी में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के बेल्जियाई डिफेंडर और कप्तान बेंजामिन लाम्बोट ने अपनी ही टीम के खिलाफ गोल कर दिया। मुम्बई की टीम 2-0 से आगे हो चुकी थी।

59वें मिनट में एटीकेएमबी के प्रबीर दास को पीला कार्ड मिला और 60वें तथा 61वें मिनट में हाईलैंडर्स ने दो बदलाव किए। 63वें मिनट में हाईलैंडर्स के फेडरिको गालेघो को पीला कार्ड मिला। इसके बाद 66वें मिनट में एटीकेएमबी ने साहिल शेख को बाहर कर प्रणाय हल्धर को अंदर लिया। हल्धर आते ही बुक कर दिए गए।

71वें मिनट में हाईलैंडर्स को पहला गोल करने का मौका मिला लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। इसके बाद बदलावों का दौर चला लेकिन किसी के हिस्से गोल नहीं आया। इस तरह एटीकेएमबी ने एक शानदार जीत के साथ फिर से टेबल टापर बनने का गौरव हासिल किया।

Story first published: Monday, January 4, 2021, 15:36 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+