For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL 2020-21: बेंगलुरु को रौंद तीसरे पायदान पर पहुंची गोवा, 2-1 से हराया

ISL 2020 21 FC Goa vs Bengaluru FC Match Highlights: नई दिल्ली। पहले हाफ में किए गए दो गोलों की बदौलत एफसी गोवा ने रविवार को फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर (आईएसएल) के सातवें सीजन के मुकाबले में पूर्व चैम्पियन बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। गोवा के लिए इगोर एंगुलो ने 20वें और रेडीम तलांग ने 23वें मिनट में गोल किए। बेंगलुरू के लिए एकमात्र गोल सुरेश ने 33वें मिनट में दागा। गोवा की 19 मैचों में यह सातवीं जीत है और अब वह 30 अंकों के साथ तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस जीत के साथ ही गोवा ने प्लेआफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

बेंगलुरू को 19 मैचों में सातवीं बार का सामना करना पड़ा है और वह 22 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है। इस हार के बाद बेंगलुरू प्लेआफ की रेस से बाहर हो गई है। दोनों टीमें के बीच पहले हाफ में ही तीन गोल देखने को मिला। गोवा ने 20वें और 23वें मिनट में लगातार दो गोल करके 2-0 की बढ़त बना ली। जबकि बेंगलुरू ने भी वापसी करते हुए पहले हाफ में एक गोल दागा।

और पढ़ें: T20 विश्व कप को लेकर पाकिस्तान का बड़ा बयान, कहा- भारत से छिनवायेंगे टूर्नामेंट की मेजबानी

गोवा के लिए पहला गोल उसके टॉप स्कोरर इगोर एंगुलो ने 20वें मिनट में ग्लैन मार्टिंस के असिस्ट पर दागा। एंगुलो के सीजन का यह 13वां गोल है। इसके तीन मिनट बाद ही रेडीम तलांग ने भी बेहतरीन गोल करके गोवा की बढ़त को दोगुना कर दिया। रेडीम ने यह गोल एलेक्जेंडर जेसुराज के असिस्ट पर 23वें मिनट में किया। गोवा के दो गोलों के बाद बेंगलुरू ने भी वापसी की और टीम ने 33वें मिनट में अपना खाता खोल लिया। बेंगलुरू के लिए यह गोल सुरेश वांगजेम ने क्लाइटन सिल्वा के असिस्ट पर किया। इस गोल के बाद बेंगलुरू के पास पहले हाफ की समाप्ति तक बराबरी करने का मौका था।

44वें मिनट में सुनील छेत्री ने सिस्को हर्नांडीज के असिस्ट पर हेडर के जरिए एक बेहतरीन शॉट लगाया, लेकिन मुस्तैद खड़े धीरज सिंह ने इसे बेहतरीन तरीके से सेव करते हुए हाफ टाइम तक गोवा को एक गोल से आगे रखा। दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद गोवा के पास अपनी बढ़त को 3-1 करने का मौका था। एंगुलो अपने साथी नोगुएरा के पास पर बॉल को लेकर बेंगलुरू के बॉक्स में घुसे। लेकिन एंगुलो इस बार चूक गए।

और पढ़ें: ISL 2020-21: टॉप 4 में जगह बनाने के लिये हैदराबाद को जीत की दरकार, मोहन बागान की नजरे चैम्पियंस लीग पर

एंगुलो के चूकने के बाद छेत्री भी 64वें मिनट में बेंगलुरू को बराबरी दिलाने का मौका गंवा बैठे। बेंगलुरू के पास 75वें मिनट में भी बराबरी का गोल दागने का मौका आया। लेकिन इस बार भी किस्मत उससे रूठी रही। फ्रेन गोंजालेज का हेडर से लगाया गया शॉट गोल पोस्ट के बेहद करीब से निकल गया। 90वें मिनट में गोवा एक बार फिर से मैच में अपना तीसरा गोल दागने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन इस बार गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने शानदार सेव करते हुए अपनी टीम को और कोई गोल नहीं खाने दिया। इस सेव के बाद मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया, जहां गोवा ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए पूरे तीन अंक लेकर प्लेआॅफ के लिए अपनी दावेदार और ज्यादा मजबूत कर ली।

Story first published: Sunday, February 21, 2021, 19:25 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+